ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: भाजपा का ‘ट्रायल एंड एरर’ फार्मूला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: भाजपा का ‘ट्रायल एंड एरर’ फार्मूला

By Om Prakash Verma
Published: August 18, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ में भाजपा ‘ट्रायल एंड एरर’ फार्मूले पर काम कर रही है। संगठन और विधायक दल का नेता बदलने के लिए भी पार्टी ने इसी फार्मूले पर काम किया था। चुनाव से चार महीने पहले ही भाजपा ने अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अब वह देखेगी कि इन प्रत्याशियों को कैसा रिस्पांस मिलता है, जनता का भी और पार्टी के समर्थकों का भी। साथ ही विधानसभा क्षेत्र पर प्रत्याशी की पकड़ और उसके दावों के मूल्यांकन का भी अवसर उसे मिल जाएगा। यदि कार्यकर्ताओं को यह चेहरा पसंद नहीं आया, पहले से स्थापित नेताओं ने भितरघात की रणनीति बनाई या जनता ने रिजेक्ट कर दिया तो पार्टी के पास इन चेहरों को बदलने के लिए पर्याप्त वक्त होगा। यही नहीं प्रत्याशी घोषित होने वाला व्यक्ति इन चार महीनों में एड़ी-चोटी का जोर लगा देगा जिसका लाभ अंतत: पार्टी को ही मिलेगा। वैसे भी 15 साल सत्ता में रहने के बाद बाहर गई पार्टी के पास प्रदेश में ज्यादा चेहरे नहीं रह गए हैं। विधानसभा के घोषित उम्मीदवार इन चेहरों की संख्या बढ़ाने का काम तो कर ही सकते हैं। प्रत्याशी घोषित किये गये नए चेहरे भी अब वक्तव्य जारी कर सकेंगे, आरोप लगा सकेंगे और बैठक, रैली, आदि कर सकेंगे। देखा जाए तो मौजूदा हालात में यही सही रणनीति है। इसके लिए भाजपा के रणनीतिकारों को बधाई दी जानी चाहिए। कांग्रेस भले ही पार्टी पुरानी हो पर कुछ मामलों में उसका तरीका आज भी उतना ही घिसा-पिटा है जितना 20 या 30 साल पहले था। अंतिम समय में प्रत्याशी की घोषणा करना और फिर ‘बी’ फार्म को लटकाए रखना कांग्रेस की फितरत रही है। इसके चलते भितरघात भी खूब होते रहे हैं। संभावित प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में फार्म भरते रहे हैं। बी-फार्म के बाद घमासान मचता था। निर्दलीय रह गए उम्मीदवार अधिकृत प्रत्याशी की पराजय का कारण बन जाते थे। कांग्रेस ने जहां, कभी इस बीमारी को सीरियसली नहीं लिया वहीं भाजपा ने न केवल इसे गंभीरता से लिया बल्कि उसका इलाज भी कर रही है। वैसे, इसका एक कारण और भी है। पिछले चुनाव में संघ परिवार ने चुनाव से पहले चुप्पी साध ली थी। संघ भाजपा की रीढ़ की तरह है। मांसपेशियां कितनी भी मजबूत क्यों न हों यदि रीढ़ अपना काम न करे तो मांसपेशियों को सूखने-सिकुडऩे में ज्यादा वक्त नहीं लगता। इसका नतीजा आदिवासी इलाकों में भाजपा की घोर पराजय के रूप में सामने आया था। कद्दावर नेता जहां राजधानी में बैठकर सत्ता सुख का आनंद लेते हैं वहीं पिछड़े और जंगली इलाकों में संघ की इकाइयां ही मोर्चा संभाले रहती हैं। जनता के बीच चल रहे कई आंदलनों का नेतृत्व संघ के ही हाथों में है। यही वजह है कि भाजपा ने इस बार प्रदेश में संगठन की बागडोर संघ के स्वयंसेवक साव को सौंपी है ताकि कहीं कोई संचार-बाधा न रहे, भाजपा की पीठ पर संघ दिखे।

छत्तीसगढ़ का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में, 3 मई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे भूमिपूजन
भारत चीन विवाद पर अमेरिकी संसद ने कहा, बीजिंग को बताने का वक्त आ गया कि अब बहुत हुआ
CG Breaking: शराब व चिकन के लिए मां व बहन को घर से निकला, सुबह बिस्तर पर मिली खून से लथपथ लाश
सीएम साय ने कहा- कांग्रेस व इंडी गठबंधन महिला विरोधी, देश की 70 करोड़ महिलाओं से विश्वासघात
राजिम माघी पुन्नी मेला: भगवान श्रीराजीव लोचन के प्राकट्य उत्सव पर भक्तों ने किया भगवान के दिव्यरूप में दर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए 11 करोड़ रुपए देगी छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा
Next Article भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव करेंगे प्रगति यात्रा, 19 अगस्त को शंखनाद….  251 किलोमीटर का तय करेंगे सफर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?