ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने माता कौशल्या धाम में जलाए 31 हजार दीपक, आतिशबाजी से चमक उठा आसमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने माता कौशल्या धाम में जलाए 31 हजार दीपक, आतिशबाजी से चमक उठा आसमान

By Mohan Rao
Published: October 24, 2022
Share
चंदखुरी में दीपक जलाते विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

रायपुर। माता कौशल्या का मायका और भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी धाम को दीपावली की पूर्व संध्या व रूप चौदस के मौके पर हजारों दीयों से रोशन हुआ। दीपावली की पूर्व संध्या पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के लगभग 200 सदस्यों ने माता कौशल्या धाम चंदखुरी स्थित मंदिर प्रांगण में सफाई के बाद 31 हजार दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। दीप दान के लिए चंदखुरी समेत आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राम वन गमन परिपथ के चिन्हित स्थलों से मे माता कौशल्या माता मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। आज यहां रायपुर समेत अनेक जिलों से राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य यहां दीप दान के लिए पहुंचे थे। दीप दान से पूर्व राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने पहले माता कौशल्या धाम चंदखुरी में मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। फिर रंगोली व फूलों से परिसर को सजाया। वहीं संध्या बेला में माता कौशल्या मंदिर प्रांगण को 31 हजार दीयों से रोशन किया गया। दीयों की सजावट से ही ‘जय सिया राम उकेरा गया। दीप दान के पश्चात रंग-बिरंगे पटाखों से आतिशबाजी कर चंदखुरी के आसमान को जगमग किया गया।

धर्मस्थल हो रहा विकसित
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे चंदखुरी को माता कौशल्या की जन्मभूमि माना जाता है। इस लिहाज से चंदखुरी भगवान राम का ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध है। भगवान राम ने अपने बाल्यपन का काफी समय भी अपने ननिहाल में बिताया है। वहीं वनवास के 14 वर्ष में से लगभग 10 वर्ष की अवधि वे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान राम की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने और उन स्थलों के धार्मिक महत्व को समझते हुए उन्हें धर्मस्थल के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया है।

बन रहा है राम वन पथ गमन परिपथ
इसके लिए राम वन पथ गमन मार्ग के कुल 75 स्थलों का चयन किया गया है, जिसमें से प्रथम चरण में 9 स्थलों का भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत माता कौशल्या धाम से की गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर ही विश्व में एकमात्र माता कौशल्या के मंदिर का जीर्णोद्धार व आकर्षक सौंदर्यीकरण कराया गया है। दूसरे स्थल के रूप में माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण को भी विकसित किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान आरपी सिंह, राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक सुमित साव, रोमा भारद्वाज, अंकित बागबाहरा, आशीष चंद्राकर समेत सभी क्लब समन्वय व 200 की संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

श्रीराम कथा में प्रेरक प्रसंग, चिन्मयानंद बापू ने कहा- भगवान जिससे ज्यादा प्रेम करते हैं उसके ही नयन भिगोते हैं
शातिर ठग गिरफ्तार : मुंगेली के शख्स से की थी फैक्ट्री बेचने की डील, एड़वांस लेकर हुआ फरार
आदित्य एल -1 पर बड़ा अपडेट : इसरो ने बताया कैसे काम कर रहा है हमारा अंतरिक्ष यान… दो सितंबर को हुआ था लॉन्च
राजधानी रायपुर में महिला मड़ई का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्टॉलों का किया अवलोकन
शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दीपावली पर पटाखों की रौनक न दिखे तो लगता है अधूरा सा… लेकिन यह करना भी है जरूरी दीपावली पर पटाखों की रौनक न दिखे तो लगता है अधूरा सा… लेकिन यह करना भी है जरूरी
Next Article Such Cruelty to wife:_ अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत, कर ली दूसरी शादी और भाई से करवाया दुष्कर्म, जाने क्या है मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?