ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में कल होगा अंतिम संस्कार
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
जंतर-मंतर में अब नहीं होंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश… तय किए तीन नए स्थल
October 12, 2026
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
October 12, 2026
परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती
सेवा की कहानी : परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती
October 12, 2026
बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में कल होगा अंतिम संस्कार

By Mohan Rao Published August 26, 2026
Share
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई की राजनीति के सशक्त स्तंभ और लोकप्रिय वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा का 56 वर्ष की आयु में 26 अगस्त को निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके असमय चले जाने के समाचार से भिलाई शहर सहित पूरे राजनीतिक गलियारों में गहरा शोक व्याप्त है। नगर निगम सदन में जनहित के मुद्दों को बेबाकी और अध्ययन के साथ उठाने वाली एक प्रखर आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। दिवंगत मिश्रा का अंतिम संस्कार 27 अगस्त को राम नगर स्थित मुक्तिधाम में संपन्न होगा।

सेक्टर-2, सड़क-6 के निवासी वशिष्ठ नारायण मिश्रा का भिलाई की स्थानीय राजनीति में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड रहा है। नगर निगम भिलाई के गठन के पश्चात हुए सभी पांचों चुनावों में उन्होंने किसी राजनीतिक दल के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरकर जीत हासिल की। बिना किसी पार्टी के समर्थन के लगातार पांच बार पार्षद चुना जाना क्षेत्र की जनता के बीच उनके अटूट विश्वास, गहरी पकड़ और लोकप्रियता को प्रमाणित करता है। उन्होंने निगम सदन में सेक्टर-1 और सेक्टर-2 क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।उनकी पहचान निगम अधिनियम के गूढ़ जानकार और अध्ययनशील नेता के रुप में रही। सदन की बैठकों में जब वशिष्ठ बोलना शुरू करते थे, तो पूरा सदन खामोशी से उन्हें सुनता था।

उन्हें नगर निगम अधिनियम के नियम व बिंदु कंठस्थ याद रहते थे। वे हमेशा ठोस अध्ययन और तैयारी के साथ सदन में अपनी बात रखते थे। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के वशिष्ठ नारायण मिश्रा आजीवन अविवाहित रहे। शुरुआती दौर में वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े और भिलाई नगर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। बीएसपी में टीए एवं टीओटी प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार दिलाने और कोसा नाला टोल प्लाजा को बंद कराने के ऐतिहासिक आंदोलनों में उनकी केंद्रीय भूमिका रही। वर्ष 2016 के नगर निगम चुनाव में उन्होंने महापौर पद पर भी निर्दलीय चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक क्षमता प्रदर्शित की थी। उनके निधन पर शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों एवं नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भिलाई के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

जंतर-मंतर में अब नहीं होंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश… तय किए तीन नए स्थल

राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट

सेवा की कहानी : परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती

सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल

Mohan Rao August 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेंदूपत्ता व्यापार में पारदर्शिता पर जोर, कांकेर में भालू के हमलों को रोकने बनेगी विशेष कार्ययोजना वनवासियों का हित और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
Next Article महतारी वंदन योजना से बढ़ी रक्षाबंधन की खुशी, 31वीं किस्त पाकर पदमनी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राखी का धागा रहा पुकार-इसमें शामिल विष्णु भैया का प्यार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?