ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुकमा में सीएएफ में तैनात भिलाई के जवान ने खुद को गोली मार की आत्महत्या… मानसिक तनाव में था जवान… पिछले 24 घंटों में दो जवानों ने की खुदकुशी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सुकमा में सीएएफ में तैनात भिलाई के जवान ने खुद को गोली मार की आत्महत्या… मानसिक तनाव में था जवान… पिछले 24 घंटों में दो जवानों ने की खुदकुशी

By @dmin
Published: November 29, 2020
Share
Bhilai jawan posted in Sukma shoots himself, commits suicide
Bhilai jawan posted in Sukma shoots himself, commits suicide
SHARE

भिलाई। सुकमा सीएएफ में तैनात भिलाई के जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। घटना सुकमा के पुसपाल की है जहां जवान ने रविवार सुबह अपने बैरक में खुद को गाली मार ली। पिछले पिछले 24 घंटों के दौरान दो जवानों ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दूसरी घटना शनिवार दोपहर की है। बीजापुर के पामेड़ थाना परिसर में सीजी पुलिस के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। पीएम के बाद शवों को उनके गृहग्राम भेजा जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, शांति नगर तालाब रोड भिलाई निवासी दिनेश वर्मा पुत्र बंशीलाल वर्मा सीएएफ चौथी बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी इन दिनों सुकमा के पुसपाल स्थित कैंप में थी। जवान रविवार सुबह मेस में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक से बैरक में चला गया। सुबह करीब 8.50 बजे गोलियां चलने की आवाज सुनकर साथी जवान भागकर बैरक में पहुंचे। वहां दिनेश का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दिनेश ने अपनी सर्विस राइफल से करीब 6 राउंड फायरिंग किए। गोलियां उसके शरीर के आर-पार निकल गईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अभी तक उसके आत्महत्या करने का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है जवान कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था।

बीजापुर में जवान ने की खुदकुशी
एक अन्य मामले में बीजापुर के पामेड़ थाना परिसर में शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस कांस्टेबल विनोद पोर्ते ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान बिलासपुर में पाली ब्लॉक के सिरसा गांव का रहने वाला था। इस जवान को लेकर भी कहा जा रहा है कि वह मानसिक तनाव में था।

सुकमा में 10 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम साय बोले- नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प तेजी से हो रहा साकार
लंबित राजस्व मामलों पर मुख्यमंत्री साय सख्त, बैठक में बोले- नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’, कलेक्टर व संभागायुक्ताें को निर्देश
आज है नयनतारा की शादी, 75 फिल्में कर चुकीं साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा कभी सीए बनना चाहती थीं
राज्यपालों के सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, पीएम मोदी व उपराष्ट्रपति धनकड़ से की मुलाकात
हड़ताल होगी खत्म! मंत्री अकबर करेंगे सीएम बघेल से बात, हजारों स्वास्थ्यकर्मी हुए थे बर्खास्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला किसान बोलीं …हमारी जान गई तो बहू-बेटियां आकर संभालेंगी मोर्चा महिला किसान बोलीं …हमारी जान गई तो बहू-बेटियां आकर संभालेंगी मोर्चा
Next Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक जमीन विवाद के चलते चचेरे भाइयों ने 12 साल के बच्चे समेत तीन को ट्रैक्टर से कुचला, तीनों की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?