ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया हेरोइन की तस्करी का सरगना, लंबे समय से थी तलाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया हेरोइन की तस्करी का सरगना, लंबे समय से थी तलाश

By Mohan Rao
Published: October 4, 2024
Share
हेरोइन तस्करी का सरगना शेरा गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग-भिलाई में हेरोइन की सप्लाई का मुख्य चेन और इसकी तस्करी का सरगना पुलिस के हाथों चढ़ गया है। दुर्ग पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। भिलाई शहर में पिछले कुछ माह में हेरोइन तस्करी के मामले में सफलता मिली लेकिन सरगना फरार था। एक इनपुट मिला और दुर्ग पुलिस की टीम ने अमृतसर से तस्कर को दबोच लिया। साथ ही पुलिस ने इसके दो साथियों को भी दबोच लिया है। दुर्ग एसपी जितेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया है।

बता दें वैशाली नगर पुलिस ने पूर्व एनडीपीएस एक्ट के तहत हेरोइन को खपाने वाले रूप सिंह, राजा सिंह, गगनदीप सिंह, प्रवीण दुबे को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि नशे का मास्टर माइंड शेरा उर्फ शेरसिंह वृंदा नगर कैम्प में रहता है और पंजाब से चिट्टा ला कर भिलाई में उन्हें बेचता है। शेरा उर्फ शेर सिंह को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वह फरार हो गया। फरार होने के बाद शहर में हेरोइन का कारोबार बदस्तूर जारी रहा। वह लगातार पंजाब से चिट्टा लाकर राजनांदगांव, भिलाई, दुर्ग में नशे का कारोबार करता रहा। दुर्ग पुलिस टीम शेरा उर्फ शेरसिंह की सरगर्मी से तलाश में जगह जगह छापे मार रही थी।

ग्राहक बनकर पहुंची शेर सिंह के पास
इस बीच पुलिस को पता चला कि शेरा उर्फ शेर सिंह पंजाब में रह कर नशे का कारोबार कर रहा है। सूचना पर दुर्ग पुलिस की एक टीम को पंजाब रवाना किया गया। मोबाइल नंबर, टावर लोकेशन, सीडीआर के मदद से शेरा उर्फ शेरसिंह का लोकेशन ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस की टीम ग्राहक बनकर शेर सिंह के पास पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शेर सिंह को दबोच लिया।

पंजाब से खरीदकर भिलाई लाता था हेरोइन
पूछताछ में शेरा ने बताया कि वह अमृतसर पंजाब के रहने वाले जोधा सिंह एवं लवप्रीत सिंह से चिट्टा खरीद कर भिलाई लाकर बेचता था। शेरा उर्फ शेरसिंह के निशानदेही पर आरोपी जोधा सिंह एवं लवप्रीत सिंह को अमृतसर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी शेर सिंह के कब्जे से 20 ग्राम, आरोपी जोधा सिंह के कब्जे से 20 ग्राम एवं लवप्रीत सिंह के कब्जे से 15 ग्राम कुल वजनी करीबन 55 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। अब तक इस प्रकरण में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 7 लाख रुपए का कुल 66 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

यातायात विभाग का एक्शन : दुर्ग भिलाई में ताबड़तोड़ कार्रवाई, सड़क किनारे खड़ी बसों का ऑनलाइन चालान
हिचकी से हैं परेशान तो तुरंत राहत दिला सकती है काली मिर्च
गुजराती समाज और सखी महिला मंडल सेक्टर-4 मिलाई ने सामूहिक श्री रांदल माता महोत्सव का आयोजन
बढ़ती गर्मी का असर: यातायात पुलिस कर्मियों को लू से बचाने की कवायद, सुरक्षा उपायों को अपनाने की समझाईश
फूंक मारते ही मिलेगी कोरोना रिपोर्ट….. भारत-इस्राइल ने मिलकर बनाई जांच किट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपने संस्कार में स्वच्छता को शामिल करना चाहिए तभी महात्मागांधी का सपना होगा साकार : गजेन्द्र यादव
Next Article छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा एनकाउंटर : मुठभेड़ में ढेर हुए 31 नक्सली, सीएम साय ने कहा- नक्सलवाद के खात्मे तक जारी रहेगी लड़ाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?