ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Crime : हाइवा चालक ने कईं वाहन और मवेशियों को कुचला, 20 किमी बाद पलटी गाड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Crime : हाइवा चालक ने कईं वाहन और मवेशियों को कुचला, 20 किमी बाद पलटी गाड़ी

By Mohan Rao
Published: April 10, 2025
Share
वाहनों व मवेशियों को कुचलने के बाद पलटी हाइवा
SHARE

भिलाई। बुधवार की रात को पुरैना से लोहरसी पाटन तक हाइवा चालक ने रास्ते में कई मवेशियों को कुचला और कई वाहनों को ठोकर मारी। लगभग 20 किमी तक हाइवा चालक तेज रफ्तार से चलता जा रहा था। इस दौरान भिलाई-3 के नजदीक पुरैना चौक से सिरसा कला, मोतीपुर होकर पाटन रोड के लोहरसी गांव तक खौफनाक मंजर देखने को मिला। लोगों की सूचना पर हाइवा को रोकने अमलेश्वर पुलिस के साथ सौ से भी ज्यादा ग्रामीणों ने पीछा किया। हाइवा का चालक रोकने के हर इशारे को अनदेखी करता पूरी रफ्तार से भागता रहा। आखिरकार लोहरसी के पास हाइवा पलट गई। लोगों ने हाइवा चालक को निकालकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को हाइवा क्रमांक सीजी 07 बीसी 5744 एनएसपीसीएल पुरैना पावर प्लांट के राखड़ बांध से निकली थी। हाइवा को खुर्सीपार भिलाई निवासी जीवन दीप सिंह चला रहा था। राखड़ से भरी हाइवा से पुरैना चौक के पास ट्रक को ठोकर लग गई। ट्रक चालक गुस्से में आकर हाइवा को रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक जीवन दीप सिंह ने हाइवा को सिरसा कला गांव के रास्ते तेजी से बढ़ा दिया। तेज रफ्तार हाइवा ने सिरसा कला चौक के पास खड़ी हरियर और सफारी चार पहिया वाहन सहित एक स्कूटी को जबरदस्त ठोकर मारकर पूरी रफ्तार से औंधी की तरफ निकल गई।

औंधी में एक मोटर साइकिल और सड़क पर खड़े कुछ मवेशियों को हाइवा ने कुचल दिया। मोतीपुर चौक से पहले भी मवेशियों को चपेट में लेने के बाद तर्रा में पुलिस द्वारा गति नियंत्रण के लिए लगाए गए स्टापर को हाइवा ने उड़ा दिया। राखड़ बांध से निकलने वाली हाइवा सिरसा कला, औंधी, औंरी, मोतीपुर होकर पाटन रोड से भारत माला परियोजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण स्थल की ओर जाती है। हाइवा की रफ्तार देख सिरसा कला के ग्रामीणों ने मोतीपुर के पास हाइवा को रोकने अमलेश्वर पुलिस को सूचना दी। वहीं सिरसा कला सहित रास्ते के अन्य गांव के सौ से अधिक लोग हाइवा का पीछा करने लगे।

इधर अमलेश्वर पुलिस की टीम भी मोतीपुर के पास हाइवा का इंतजार करने लगी। हाइवा जब वहां पहुंची तो पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक पुलिस के इशारे को अनदेखी कर आगे बढ़ गया। पुलिस वाले किसी तरह अपने आपको बचाने में सफल हुए। मोतीपुर से पाटन रोड पर तर्रा और लोहरसी के बीच मोड़ पर हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस जगह पर हाइवा पलटी वह पाटन थाना का क्षेत्र है। अमलेश्वर पुलिस ने पाटन पुलिस को सूचना दे दी। इससे पहले की पुलिस पहुंचती लोगों ने हाइवा चालक को निकालकर पीटा। हालांकि हाइवा पलटने से वह घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पाटन पुलिस ने हाइवा के चालक को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया है।

सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित, 88.39 फीसदी विद्यार्थी पास, जारी नहीं होगी टॉपर्स की सूची
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने की पुलिस विभाग के पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक माप परीक्षण की तिथियां जारी
CG Politics: दो चरणों की छाया तीसरे चरण पर! पहले दो चरणों में हुए 4 सीटों के मतदान से तीसरे चरण की सीटों का गणित निकाल रहे राजनीतिक दल
इस मौसम में बिल्कुल न खाएं दही, कफ दोष के कारण बढ़ सकती हैं यह समस्याएं…
भिलाई शहर को मिला स्वच्छता के महा मुकाबले में सबसे बड़ा सम्मान…. थ्री स्टार से नवाजा गया…. रंग लाई निगम एवं भिलाई वासियों की मेहनत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 176 # 10 April 2025
Next Article उरला कांड : MLA रिकेश ने की सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं की घोषणा, आरोपी को सजा दिलाने सहयोग का दिया भरोसा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?