ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम ने जारी की 66 डिफाल्टरों की सूची, नोटिस के साथ शुरू हुई कुर्की की कार्रवाई… जानिए किस-किस के हैं नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम ने जारी की 66 डिफाल्टरों की सूची, नोटिस के साथ शुरू हुई कुर्की की कार्रवाई… जानिए किस-किस के हैं नाम

By Mohan Rao
Published: November 21, 2022
Share
भिलाई निगम ने शुरू की कुर्की की कार्रवाई
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई ने शहर के बकायादारों के खिलाफ शख्ती शुरू कर दी है। सोमवार से निगम प्रशासन ने ऐसे लोगों को नोटिस देने के साथ की कुर्की भी शुरू कर दी है। यही नहीं निगम ने 66 डिफाल्टरों की नाम भी सार्वजनिक कर दिए हैं। सोमवार को पहले दिन की कार्रवाई के दौरान निगम ने बकायादारों से 6 लाख 82 हजार रुपए टैक्स वसूल किया है। यह कार्रवाई नेहरू नगर जोन से शुरू की गई है।

निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इसके लिए दल का गठन कर दिया है तथा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के मुताबिक कुर्की अधिकारी कुर्की वसूली की कार्रवाई करेंगे। अलग-अलग दिनों में 23 दिसंबर तक कुर्की वसूली की कार्रवाई होगी। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत स्थित भवन/भूमियों पर बकाया राशि की वसूली के लिए नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 के तहत बकायेदारों को नोटिस जारी किया गया था, इसके बाद धारा 174 के तहत दूसरी नोटिस जारी की गई थी इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने वालों को धारा 175 के अधीन कुर्की वारंट जारी किया गया है। ऐसे बकायेदारों पर निगम अब सख्ती की मंशा से कार्रवाई कर रही है। कुर्की दल में जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, पूजा पिल्ले, येशा लहरे, अमिताभ शर्मा खिरोद्र भोई, प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर, अनिल मिश्रा, बालकृष्ण नायडू, सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी एवं जे.पी. तिवारी शामिल है।

यह है कार्रवाई का शेड्यूल
आयुक्त द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक कुर्की का अभियान 22 नवंबर, 8 दिसंबर एवं 9 दिसंबर को नेहरू नगर जोन क्षेत्र में, 24 नवंबर, 25 नवंबर, 12 दिसंबर एवं 13 दिसंबर को वैशाली नगर जोन क्षेत्र में, 28 नवंबर, 29 नवंबर, 15 दिसंबर एवं 16 दिसंबर को मदर टैरेसा नगर जोन क्षेत्र में, 1 दिसंबर, 2 दिसंबर, 19 दिसंबर एवं 20 दिसंबर को जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर क्षेत्र में तथा 5 दिसंबर, 6 दिसंबर, 22 दिसंबर एवं 23 दिसंबर को जोन क्रमांक 5 के हुडको क्षेत्र में चलाया जाएगा।

यह है निगम द्वारा जारी 66 डिफाल्टरों के नाम
नेहरू नगर जोन क्षेत्र में मैसर्स महावीर डेवलपर्स सीओ श्रीमती अमृत शाह -शिवनाथ कॉप्लेक्स व्यवसायिक योजना, रविंदर सिंह कुशवाहा- स्मृति नगर, भागवत गोविंदा बरहारे- हुडको, अनंतराम महेदु डायनेमिक सीजी इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड- नेहरू नगर पूर्व भिलाई, कमल देव सिंह- दक्षिण गंगोत्री सुपेला, गौरीशा मिश्रा- चौहान टाउन जुनवानी, प्यारेलाल सागर वंशी- खमरिया भाटा एवं परवेज खान- निजामी चौक के पास कृष्णा नगर के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

वैशाली नगर जोन क्षेत्र अंतर्गत अनिल अग्रवाल- बाबा दीप सिंह नगर, डीएम गिल जोगेंदर निर्मल- शांति नगर, मानसिंह- सुंदर नगर गौरव पथ रोड, रामहित- शास्त्री नगर, प्रकाश कौर- शांति नगर, अरुणा मिश्रा- मिश्रा भवन के पास, विजय कोसे- गुरुनानक मार्केट गौरव पथ, बिंदा सिंह- हाउसिंग बोर्ड कैलाश नगर, एस लाला लजपत- औद्योगिक क्षेत्र, विदेशी राम निर्मलकर- रामनगर, सनमुख दास- सुंदरनगर, रामधार अश्रय- कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड, मंजू सिंह- औद्योगिक क्षेत्र, डीएस रावत- बाबा दीप सिंह नगर, प्रीतम सिंह- बाबा दीप सिंह नगर, फुलझडी देवी महतो- ढांचा भवन कुरूद, रामकुवर बाई- पुरानी बस्ती कुरूद, गुणवंती ठक्कर- शांति नगर, राजेंद्र कुमार सिन्हा- पटवारी बाड़ी शांति नगर, पवन कुमार सिन्हा- पटवारी बाड़ी शांति नगर, राम प्रसाद चौधरी- शांति नगर कुरूद, रामकुमार मनहर- पुरानी बस्ती कुरूद, शीला सिंह- पुरानी बस्ती कुरूद, राम प्रसाद यादव- पुरानी बस्ती कुरूद एवं संतोष बंजारे- पुरानी बस्ती कुरूद के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

मदर टैरेसा नगर जोन क्षेत्र अंतर्गत गोविन्द कुमार खण्डेलवाल- सर्कुलर मार्केट केम्प-02, राजेश एवं वृजेश कोचर- सर्कुलर मार्केट के पूर्व भाग में, आर मिश्रा- नंदनी रोड पश्चिम, मुकेश कुमार- जवाहर मार्केट, रामू राम- श्याम नगर केम्प 02, नानकराम मार्फत- सब्जी मंडी, अख्तर हुसैन- चटाई क्वार्टर- इंदिरा नगर केम्प 02, अनिल मेश्राम- रेडीमेंड मार्केट, अन्तर्यामि नाहाक- रविदास नगर केम्प 02, सुखदेव सिंग, दुर्गा प्रसाद वर्मा- श्याम नगर केम्प 02 व आनंद साव के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

खुर्सीपार जोन क्षेत्र में बी एन मिश्रा- लाईट ईडसट्रीयल एरिया, राकेश मिश्रा- मिश्रा इंजीनियरिंग वर्क्स, गुरूमीत सिंह- छावनी, उपकार सिंग रोल मेकेस आफ इन्डीया, आर के गुप्ता- ट्रॉसपोर्ट नगर, सुरेन्द्र गुप्ता- लक्ष्मण नगर, विवेक मिश्रा- लाईट ईडसट्रीयल एरिया, डी. एस. शुक्ला- छावनी, सुरेश सुरी- लक्ष्मण नगर, डी सुरेश शेट्- जागृति चौंक, सुभाष शुक्ला, विमल वर्मा- लाईट ईडसट्रीयल एरिया, बसंत केन सर्विस- लाईट ईडसट्रीयल एरिया, रायल ईन्डसट्रीज- शंकर नगर छावनी, दयानंद शोभा- लक्ष्मण नगर, नीरज अग्रवाल, रामेश्वर प्रसाद शर्मा- शंकर नगर, कृष्ण कुमार सिंह- श्रमिक नगर छावनी, नितीन अग्रवाल- लाईट ईडसट्रीयल एरिया, दीदार सिंग- श्रमिक नगर छावनी एवं कमला इंडस्ट्रीस- लक्ष्मण नगर छावनी के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

गुस्ताखी माफ: पालने में नहीं लौट सकती हिन्दी
मुख्यमंत्रीबघेल बाबा गुरु घासीदास जयंती की पूर्व संध्या पर बिलासपुर के महंत बाड़ा पहुंचे
सौर सुजला योजना के जरिए अब खेत हुए द्विफसलीय, साग-सब्जी की पैदावार कर बढ़ा रहे आर्थिक समृद्धि
शादी में बुलाए एक हजार मेहमान, मेरिज हॉल संचालक और वर- वधू पक्ष पर साढ़े नौ लाख का जुर्माना
विशेष लेख: भूपेश की सरदारी, पड़ी भारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Nigam Breaking : महापौर का आश्वासन हुआ टांय-टांस फिस्स, सोमवार को भी नहीं मिला कर्मियों को वेतन.. अब एमआईसी को घेरने की तैयारी
Next Article राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू सुनाएंगे श्रीराम कथा, 14 दिसंबर से श्रीराम चौक दशहरा मैदान में शुरू होगी कथा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?