ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विसर्जन के लिए भिलाई निगम ने तय किए तालाब, जानिए कहां कर सकते हैं विसर्जन और कहां नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विसर्जन के लिए भिलाई निगम ने तय किए तालाब, जानिए कहां कर सकते हैं विसर्जन और कहां नहीं

By Mohan Rao
Published: September 14, 2024
Share
विसर्जन के लिए भिलाई निगम ने तय किए तालाब
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम ने गणपति विसर्जन के लिए शहर में कुछ तालाब निर्धारित किए है। निगम आयुक्त देवेश ध्रुव ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है। आयुक्त ने कहा है कि मूर्ति विसर्जन से जल स्त्रोतो की गुणवत्ता प्रभावित होती है। जिसके कारण जलीय जीव-जन्तुओ के जान को खतरा होता है, जिससे जल प्रदुषित होता है। केन्द्रीय प्रदुषण बोर्ड द्वारा जारी आदेशानुसार मूर्ति विसर्जन क्षेत्र के चिन्हित तालाबो में बनाए गए पाॅड पर ही विसर्जन करें। जिससे जल प्रदुषण को रोका जा सके और जलीय जीव जन्तुओ को भी बचाया जा सके।

बता दें छत्तीसगढ़ शासन आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा मूर्ति विसर्जन हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया है। शासन के आदेश का पालन करते हुए नगर निगम भिलाई द्वारा सभी जोन क्षेत्र के तालाबों में मूर्ति विसर्जन के लिए अस्थाई पॉड का निर्माण किया गया है। जहां भी गणपति बप्पा विराजे हैं उन समितियों को निगम क्षेत्र के चिह्नित तालाबों में बनाये गए अस्थाई पॉड में ही मूर्ति विसर्जित करना है। प्रायः यह देखा जाता है कि श्रद्वालुओ द्वारा मूर्ति विसर्जन के दौरान स्वयं पानी के गहराई में चले जाते है जिससे उनके जान को खतरा बना रहता है। इस हेतु निगम के वार्ड सुपरवाईजरो की डयूटी लगाई गई है। ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

इन तालाबों में होगा मूर्ति विसर्जन
निगम भिलाई अलग अलग वार्डों में मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब निर्धारित किए हैं। जोन क्रमांक 1 में वार्ड 01 खम्हरिया आमाबंध तालाब, खम्हरिया शीतला तालाब, जुनवानी शीतला तालाब, वार्ड 07 राधिका नगर आमा तालाब, वार्ड 11 फरीद नगर लिम्हा तालाब व वार्ड 13 आर्यनगर शीतला तालाब चिह्नांकित है। जोन-02 में  वार्ड 16 शीतला तालाब सुपेला, वार्ड 22 कुरूद नकटा तालाब, शीतला तालाब, वार्ड 26 रामनगर मुक्तिधाम तालाब निर्धारित है। इसी प्रकार जोन-03 में केम्प 02 तालाब, जोन-04 में वार्ड 40 छावनी दर्री तालाब और जोन 5 में वार्ड 65 सेक्टर 07 शिवधाम तालाब व वार्ड 70 हुड़को तालाब को निर्धारित किया गया है।

इन तालाबो में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन
जिन तालाबों में मूर्ति विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है उनमें वार्ड 02 स्मृति नगर तालाब थाना के सामने, वार्ड 04 नेहरू नगर भेलवा तालाब, वार्ड 06 संजय नगर तालाब, वार्ड 13 साकेत नगर भेलवा तालाब, वार्ड 13 हरी तालाब एवं बंधन तालाब, वार्ड 25 सूर्यकुण्ड हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर 02 तालाब, वार्ड 50 बाबा बालकनाथ मंदर, वार्ड 41 छावनी लक्ष्मण नगर तालाब और वार्ड 13 बापू सरोवर शामिल हैं। नगर निगम भिलाई के महपौर नीरज पाल एवं आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी श्रद्वालुओं से अपील करते हुए कहा है कि सभी जोन में गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु तालाब निर्धारित किया गया है। वही पर अस्थाई विसर्जन कुण्ड भी बना है, गणेश प्रतिमा का विसर्जन वहीं पर सावधानी पूर्वक करें।

छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा एनकाउंटर : मुठभेड़ में ढेर हुए 31 नक्सली, सीएम साय ने कहा- नक्सलवाद के खात्मे तक जारी रहेगी लड़ाई
100 करोड़ टीके: शशि थरूर ने मोदी सरकार को दिया क्रेडिट तो बिफरे कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा
बीरगांव में नंदलाल देवांगन बने महापौर,भाजपा के पतिराम साहू को 10 वोट से हराया, कांग्रेस के कृपाराम बने सभापति
10 मंजिला मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल का स्वास्थ्यमंत्री ने किया निरीक्षण, राज्य स्थापना दिवस पर होगा लोकार्पण
बाल-बाल बची 426 बच्चों की जान: खाने में मिलाया फिनाइल, शिक्षक और अधीक्षक की दुश्मनी से जन्मी खतरनाक साजिश!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत : 16 को पीएम मोदी वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी, 20 सितंबर से रेगुलर होगी ट्रेन
Next Article Bhilai : बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से निकलने लगे ज्यादा नोट, लोगों की लग गई लाइन…. जानिए क्या है मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?