ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई चेम्बर का अभियान जिंदगी न मिलेगी दोबारा, स्टूडेंट्स को मिल रही ज्ञानवर्धक जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई चेम्बर का अभियान जिंदगी न मिलेगी दोबारा, स्टूडेंट्स को मिल रही ज्ञानवर्धक जानकारी

By Mohan Rao
Published: August 27, 2024
Share
जिंदगी न मिलेगी दोबारा कार्यक्रम के तहत चेंबर पदाधिकारियों ने दिलाई शपथ
SHARE

भिलाई। जिंदगी न मिलेगी दोबारा ‘ चेम्बर द्वारा युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर, स्वालंबन, स्वरोजगार व स्वास्थ्य विषय पर जागरूक कर रही है। स्कूल व कालेज के छात्रों ने कार्यशाला में बेहतर भविष्य के लिए नए नए उत्प्रेरक विचार सुनकर अपना लक्ष्य तय किया। जिंदगी न मिलेगी दोबारा कार्यक्रम लगातार अपने दूसरे पड़ाव में एसएनजी विद्यालय सेक्टर4, शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 व कुम्हारी आत्मनन्द इंग्लिश विद्यालय कुम्हारी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जहां उत्प्रेरक उदबोधन है वहीं ट्रैफिक नियमो की उपयोगी जानकारी भी छात्र प्राप्त कर रहे है साथ ही मनोरंजक ज्ञानवर्धक प्रश्नोउतरी कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाता है।

शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने आत्मनिर्भर भारत पर युवाओं को संदेश दिया विकसित भारत मे युवाओं का योगदान होगा। तीन पीढ़ियों ने  विकासशील  भारत मे अपना योगदान दिया है अब हम युवा साथियों का दायित्व है कि राष्ट के उत्थान में अपना समर्पण दें। भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने युवा छात्रों को अवसर का लाभ उठाकर कामयाबी का परचम लहराना है। युवा स्वरोजगार में अपना कैरियर बनाये। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए चेम्बर आपकी सहायता के लिए हमेशा ततपर है।

स्वास्थ्य का विषय छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस विषय पर वेलनेस कोच शंकर सचदेव व सुमन कनोजे ने पौष्टिक भोजन की अनिवार्यता व असंतुलित भोजन के दुष्परिणाम पर कहा कि जिस तरह हम अपने वाहन के ईंधन पेट्रोल की जगह मट्टी तेल का उपयोग नही करते तो इस अनमोल शरीर की आवश्यकता को नजर अंदाज कर जंक फूड का इस्तेमाल क्यो करते है।

उन्होंने कहा अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो ही देश व समाज के लिए उपयोगी साबित हो संकेंगे। ज्ञानवर्धक प्रश्नोउतरी में छात्रों में अनेक पुरस्कार प्राप्त किये। वृक्षारोपण करके शपथ भी दिलाई गई।सभी छात्रों व शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण, बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार लेना व आत्मनिर्भर भारत के योगदान में अपने समर्पण की शपथ ली। ट्रैफिक नियमों की जानकारी राजमणि ने दी।

इस दौरान सीए राहुल बत्रा ने शिक्षा की दिशा को सही ओर ले जाने की बात की उन्होंने उच्च पदों पर पहुँचने के लिए लगातार प्रयास व सकारात्मक प्रयास पर जोर दिया। मंच संचालन सुनील मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में महेश बंसल, जेपी गुप्ता, रामाधार शर्मा, अनुराग, विशाल राठौर, विजय मिश्रा, गुलशन, विकास पांचाल, अजय निदान सहित अन्स पदाधिकारी शामिल हुए। यह जानकारी जनसंपर्क प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान कल, बस्तर में होगी वोटिंग… कोंडागांव में फ्लैगमार्च
खेत से लौट रहे ग्रामीण पर भालुओं का हमला, सिर-पीठ पर गंभीर चोट, मेकाज रेफर
बॉयफ्रेंड गाली देता था, इसलिए मार दिया: विधवा महिला से था अवैध संंबंध उसी ने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
सीएम साय का बड़ा फैसला : गरीब परिवारों को अगले पांच साल तक मिलेगा निःशुल्क चावल
वर्ग विशेष को ज्यादा टिकिट देना कांग्रेस को पडेगा भारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अयोध्या में श्रीरामलला ने पहने ननिहाल के कपड़े, जन्माष्टमी पर दिखा अलौकिक सौंदर्य, सीएम साय ने कहा हमारा सौभाग्य
Next Article आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 3 लाख करोड़ रुपए के पार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?