भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई अपने इस कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण कर चुकी है ,इस उपलक्ष्य में भिलाई चेम्बर द्वारा व्यापारियो को समर्पित 2 वर्ष शीर्षक से एक कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने भिलाई के व्यापारियों का धन्यवाद किया व ऐतिहासिक कार्यकाल की सफलता का श्रेय भिलाई के व्यापारियों को दिया।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने भावुक होकर कहा कि आप सभी ने मुझे चुना मैने पूरा प्रयास किया कि मैं आपकी इच्छाओं पर खरा उतर सकूं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या को दूर करने की कोशिश है और समस्याओं को दूर भी किया है। उन्होंने कहा कि गर्व है कि आज हम सभी व्यापारियों के लिए एक प्लेट फार्म है जहां हम अपनी मांग अपनी शिकायत व सुझाव निसंकोच रख सकते है।
कार्यक्रम के दौरान भिलाई चेंबर के अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि शासन के साथ सेतु बनकर व्यापारियों के हित के लिए सदैव तत्पर है। जन संपर्क अधिकारी शंकर सचदेव ने भिलाई चेम्बर के द्वारा इन दो वर्ष में किये कार्यो में प्रमुख रूप से सदस्यता अभियान,नियमिती करण शिविर,कोविड कॉल के कार्यों, आया त्योहार चलो बाजार अभियान का जिक्र किया। इस मौके पर व्यापारियों को समर्पित 2 वर्ष का एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
उत्कृष्ट सेवा के लिए उद्योग चेम्बर के प्रदेश पदाधिकारी करमजीत सिंह बेदी व सुधाकर शुक्ला जी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उद्योग चेम्बर अध्यक्ष जेपी गुप्ता, महिला चेम्बर अध्यक्ष सरोजिनी पाणिग्रही,प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बंसल,सुमन कन्नोजे, राकेश मल्होत्रा, अशोक गोयल, पुरषोत्तम टावरी, सुनील मिश्र, हरीश शर्मा, उत्तम चंद जैन, रोहित भसीन, राम ओबेरॉय सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।




