ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News :  छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या… आपसी विवाद में हसिया से किया वार… पति-पत्नी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News :  छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या… आपसी विवाद में हसिया से किया वार… पति-पत्नी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: December 4, 2025
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना में छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह से दोनों भाइयों के बीच विवाद चचल रहा था। शाम को विवाद बढ़ा और छोटे भाई ने हसिया से अपने बड़े भाई पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना स्थल पर ही बड़े भाई की मौत हो गई। खास बात यह है कि इस हत्या में छोटे भाई की मदद उसकी पत्नी ने की। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति पत्नी को हिरासत में लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजू निर्मलकर (45) है। रिसाली निगम के पुरैना वार्ड का रहने वाला राजू निर्मलकर मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह से ही राजू का अपने छोटे भाई मुकेश निर्मलकर (43) के बीच विवाद चल रहा था। शाम करीब 6 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने हसिया से अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद के बीच मुकेश निर्मलककर की पत्नी ने अपने पति को हसिया थमाया था। मुकेश ने हसिया से बड़े भाई राजू पर कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतक के साले सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह से ही दोनों भाई के बीच विवाद हो रहा था। इसी बीच दोनों एकदूसरे को चाकू लेकर मारने भी दौड़े थे, लेकिन मोहल्ले वालों ने उन्हें छुड़ाया। शाम को विवाद ज्यादा बढ़ गया और इस बीच आरोपी मुकेश निर्मलकर ने अपनी पत्नी से हसिया मांगा और उससे बड़े भाई राजू निर्मलकर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसके पैरों में गंभीर चोट आई।

जब ज्यादा शोर हुआ परिवार के अन्य लोग पहुंचे। इस दौरान राजू निर्मलकर के पैरों से काफी खून निकल चुका था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेस बुलवाया गया। लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंचता और घायल राजू को अस्पताल पहुंचाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी छोटे भाई मुकेश निर्मलकर और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। वहीं शव को सुपेला अस्पताल में के मरच्यूरी में रखा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Breaking News : छत्तीसगढ़ में बदली स्कूलों की टाइमिंग, गर्मी के कारण सरकार का फैसला
भाभी के प्यार में दीवाना हुआ देवर, भाई को उतार दिया मौत के घाट
सीजीपीएससी के टॉपर्स से मिले सीएम साय, बोले- पारदर्शिता और संवेदनशीलता से करें अपने दायित्वों का निर्वहन
कोरोना का असर : कोर्ट में लंबित मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सुप्रीम कोर्ट में 66,727 मामलों का बैकलॉग
Gustakhi Maaf: ऐसी बनाई योजना की टुकड़े-टुकड़े हो गया समाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुहेला में मुख्यमंत्री ने दिखाई विकास की झलक, अन्नदाताओं का किया सम्मान, पीएम आवास योजना के 10 हितग्राहियों को सौंपी चाबियां
Next Article धान के अवैध कारोबार पर कड़ी नजर,  सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 76.75 लाख का 2476 क्विंटल धान जब्त

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?