ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : सड़क हादसे में महिला की मौत, अस्पताल से घर लौटते समय पिकअप ने मारी ठोकर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : सड़क हादसे में महिला की मौत, अस्पताल से घर लौटते समय पिकअप ने मारी ठोकर

By Mohan Rao
Published: June 21, 2024
Share
मृतक महिला की फाइल फोटो
SHARE

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी मार्केट के ठीक सामने सुपेला नर्सिंग होम के पास भारी वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला अपनी नातिन को लेकर अस्पताल गई थी और वापसी में हादसा हो गया। हादसे के बाद महिला को सुपेला नर्सिंग होम ले जाया गया जहां से उसे हायर अस्पताल रेफर किया गया। परिजन महिला को लेकर हाईटेक अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान 53 वर्षीय अनीता देवी के रूप में हुई है। गुरुवार रात लगभग 8 बजे को वह  अपनी बेटी और नातिन के साथ सुपेला नर्सिंग होग से इलाज करवा कर गौतम नगर सुपेला अपने घर जा रही थी। इस दौरान बीच सड़क पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अनीता देवी को जोरदार ठोकर मार दी। पिकअप की ठोकर से लहू लुहान अनीता देवी सड़क पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद भीड़ घायल महिला को लेकर सुपेला नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। तब तक परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हाईटेक अस्पताल ले जाया गया।

हाईटेक अस्पताल की ओपीडी में ले जाने के तुरंत बाद ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के मर्चुरी में रात 11:00 महिला का शव पहुंचा। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के बाद परिजन थाने पहुंचे और पिकअप चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की गई। सुपेला पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। सुपेला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

सुपेला क्षेत्र में थम नहीं रहे हादसे
सुपेला के आबादी वाले क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर आए दिन देखने को मिल रहा है। कुछ महीने पहले कोहका चौक से तेज गति से रॉन्ग साइड से आ रही चार पहिया वाहन ने सुपेला की तरफ से जा रहे दो लोगों को ठोकर मार दी। इसके बाद वाहनचालक फरार हो गया था। अस्पताल पहुंचते ही बाइक सवार की मौत हो गई। शुक्रवार रात को भी रफ्तार कर कहर देखने को मिला और एक महिला की अकाल मृत्यु हो गई। सुपेला थाने पहुंचे लोगों ने भी पुलिस ने घनी आबादी वाले क्षेत्रों में हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पर्याप्त उपाय करने पर जोर दिया।

Mitan Yojana: अब घर बैठे बन रहे पैनकार्ड, यहां की महिला ने कहा कि मितान योजना किसी वरदान से कम नहीं
दुर्ग में मासूम की हत्या के बाद बवाल : पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि, लोगों ने थाने में किया पथराव… शव लेकर बैठी मां
Bhilai breaking : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35 लाख से ज्यादा का फ्रॉड, फर्जी डीमेट अकाउंट व वाट्सऐप ग्रुप के चक्कर में फंसा शख्स
कोविड-19 की नई किस्म की आशंका, 20 दिनों में 19 प्रोफेसर की मौत के बाद जांच के लिए भेजे सैंपल
सीजी चेम्बर के साथ बैठक में एफएसएसएआई के क्षेत्रीय निर्देशक कर्नल प्रमोद दहीतुले ने कहा… फुड लायसेंस बनाने की प्रथा शीघ्र होगी समाप्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग में किया योगाभ्यास, पौधरोपण कार्यक्रम का भी किया शुभारंभ
Next Article International Yoga Day : श्रीनगर में पीएम मोदी ने किया योग, बोले- दुनिया मानती है योग की शक्ति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?