ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: International Yoga Day : श्रीनगर में पीएम मोदी ने किया योग, बोले- दुनिया मानती है योग की शक्ति
Share
Notification Show More
Latest News
अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
October 18, 2026
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल
October 18, 2026
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

International Yoga Day : श्रीनगर में पीएम मोदी ने किया योग, बोले- दुनिया मानती है योग की शक्ति

By Mohan Rao Published June 21, 2024
Share
पीएम मोदी ने किया योगाभ्यास
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने समारोह को भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया योग की शक्ति को मानती है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योगाभ्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी योग से जुड़े लोगों से मिले और उनके साथ सेल्फी भी ली। प्रधानमंत्री को अपने बीच देख लोग भी उत्साहित हो उठे। लोगों ने ताली बजाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।

योगाभ्यास के बाद लोगों के साथ सेल्फी लेते पीएम मोदी

बता दें बारिश के चलते श्रीनगर के एसकेआईसीसी हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब योग स्वाभाविक रूप से जीवन का हिस्सा बन जाता है, तो इसका हर पल लाभ होता है। ऋषिकेश और काशी से लेकर केरल तक हम देश में योग को पर्यटन के नए ट्रेंड को उभरते हुए देख सकते हैं। योग सीखने के लिए दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं। साथ ही कहा कि पिछले वर्ष मुझे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, यूएसए में योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का अवसर मिला था। इस कार्यक्रम में 130 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया। भारत में आयुष विभाग ने योग करने वालों के लिए योग प्रमाणन बोर्ड का गठन किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कश्मीर की धरती से दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दस साल पहले, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि है। योग की यात्रा अनवरत जारी है। योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। दुनिया के नेता अब योग पर बात कर रहे हैं। योग पर अब रिसर्च हो रहे हैं। योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला है।

You Might Also Like

अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

Mohan Rao June 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : सड़क हादसे में महिला की मौत, अस्पताल से घर लौटते समय पिकअप ने मारी ठोकर
Next Article राजभवन में आयोजित योग शिविर में राज्यपाल हुए शामिल, कहा- वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है योग

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?