ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : स्कूटी के साथ चुरा ले गए 50 लाख का सोना, परिवार के साथ सिहोर गया था शातिर… पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आए बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : स्कूटी के साथ चुरा ले गए 50 लाख का सोना, परिवार के साथ सिहोर गया था शातिर… पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आए बदमाश

By Mohan Rao
Published: August 3, 2024
Share
मामले का खुलासा करते एसपी जितेन्द्र शुक्ला
SHARE

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी को सोना चुराने वाले दो शातिर बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। घटना का मास्टर माइंड स्वयं सराफा कारोबारी है और कई दिनों से दूसरे कारोबारी का सोना चुराने की ताक पर था। एक दिन मौका मिला और स्कूटी के साथ उसने सोना पार दिया। एक अन्य से इस काम में उसका साथ दिया। करीब सप्ताह भर पहले की इस घटना में पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सीसी टीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को कामयाबी मिली। इस मामले में पुलिस ने नरेश सोनी और आनंद सोनी नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल चोरी की यह घटना 25 जुलाई की है। वैशाली नगर निवासी सागर हिम्मत जरे ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि दुर्ग स्थित जेबीआर रिफाईनरी दुकान में सोना गलाने का काम करता है। उसने बताया कि 25 जुलाई को वह अपनी दुकान से सोना अपनी स्कूटी की डिक्की में रखकर रात 9 बजे खाना खाने से अंसारी होटल गया था। इस दौरान स्कूटी अंसारी होटल के बाहर पार्क किया था। खाना खाकर लौटने के बाद देखा कि स्कूटी वहां नहीं थी। शिकायत के आधार पर सुपेला पुलिस ने मामले में धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसी टीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान दो संदिग्ध दिखे जो रेन कोट व हेलमेट लगाए हुए थे। फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस के सामने इन्हें पहचानने की चुनौति थी। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों की पहचान करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध नरेश सोनी के बारे में पता चला। स्कूटी चुराते समय उसने चालाकी दिखाई और मोबाइल ऑफ कर दिया। इसके बाद वायशेप ओवरब्रिज के पास स्कूटी छोड़ने के बाद अपना मोबाइल ऑन किया। पुलिस को मोबाइल लोकेशन मिली लेकिन आरोपी नहीं। संदिग्ध के घर पर भी ताला लगा हुआ था। एक हफ्ते बाद नरेश सोनी पकड़ाया और उसके जरिए उसका साथी आनंद सोनी भी पकड़ाया।

खराब आर्थिक स्थिति के कारण की चोरी
पुलिस की पूछताछ में नरेश सोनी ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी इसलिए उसने चोरी का प्लान बनाया। नरेश सोनी की सुपेला में नरेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। वहीं सागर हिम्मत जरे पास की दुकान में सोना गलाने का काम करता है। दोनों में परिचय भी है। नरेश सोनी को पता था कि सागर हमेशा अपने पास सोना रखा रहता है। नरेश सोनी ने सागर के स्कूटी की एक चाबी भी बनवा रखी थी और मौके की ताक पर था।

परिवार के साथ सिहोर चला गया था आरोपी
25 जुलाई को सागर अपनी दुकान बंद करने के बाद बिरयानी खाने अंसारी होटल गया। पीछे से नरेश सोनी अपने साथी आनंद सोनी के साथ अंसारी होटल पहुंचा। सागर जैसे ही अंदर गया तो कुछ देर देखने के बाद अपने पास रखी दूसरी चाबी से स्कूटी खोली और अपना मोबाइल बंद कर निकल गया। वाईशेप ओवर ब्रिज के पास स्कूटी छोड़ी और अपने साथी को हिस्सा देने के बाद नरेश सोनी परिवार के साथ सिहोर मध्यप्रदेश घूमने चला गया। एक दिन पहले ही वह वापस लौटा और पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

इतना सोना होने का नहीं था अनुमान
आरोपी नरेश सोनी को स्कूटी की डिक्की में 740 ग्राम सोना कीमती 50 लाख रुपए होने का अनुमान नहीं था। चोरी के बाद अपने हिस्से का सोना उसने घर पर ही छिपा रखा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होण्डा शाइन, चोरी गये स्कूटी वाहन, सोने के 08 नग बिस्कीट एवं सोने के टूकड़े कुल वजनी 740 ग्राम के लगभग कुल कीमती 50 लाख रुपए जब्त किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना सुपेला से एएसआई दिनेश सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, आरक्षक राजेश हनौटे, एसीसीयू से एसआई भूपेश सिंह, एएसआई पूर्ण बहादुर, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक भावेश पटेल, शाहबाज खान,  विक्रान्त कुमार, राकेश चौधरी, पन्नेलाल, दुष्यंत लहरे, अमित सिंह, उपेन्द्र यादव, अजय ढीमर, चित्रसेन साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने टीम को नगद इनाम की घोषणा भी की है।

मुकेश ने निदेशक पद से इस्तीफा दिया, आकाश अंबानी बने रिलांयस जियो के चेयरमैन
रेल यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत…. फिर से शुरू होंगी बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेनें…. नए सिरे से प्लान बना रहा है रेलवे
काली सूची में शामिल देशों को मानवीय मदद के प्रस्ताव का भारत ने किया विरोध, थरूर ने की जयशंकर की तारीफ
बड़ी खबर: रायपुर रेल मंडल में अब सोलर पावर एनर्जी से ट्रेन चलाने की तैयारी, भिलाई में लगाया जा रहा 50 मेगा वाट का सोलर पावर प्लांट
एम्स का नर्सिंग स्टाफ दूसरे दिन भी हड़ताल पर, कहा-मरीजों की सेवा न कर पाने का दुख लेकिन हम मजबूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंते एक्सटेंशन खदान के लिए जन सुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई, आरआरवीयूएनएल ने छत्तीसगढ़ में दूसरी कोयला खदान खोलने की योजना बनाई केंते एक्सटेंशन खदान के लिए जन सुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई, आरआरवीयूएनएल ने छत्तीसगढ़ में दूसरी कोयला खदान खोलने की योजना बनाई
Next Article मिशन क्लीन सिटी : स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता कमांडोज के मानदेय के लिए सरकार ने जारी किए 25.86 करोड़

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?