ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : भगवान के घर जाना है कहती थी वृद्धा, ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : भगवान के घर जाना है कहती थी वृद्धा, ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

By Mohan Rao
Published: July 11, 2025
Share
वृद्धा ने की खुदकुशी
SHARE

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक वृद्धा ने शुक्रवार को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सत्यम चौक शांति नगर भिलाई-3 निवासी  काशी बाई पटवा पति स्व जगतराम ( 73) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि वह अक्सर बुदबुदाती थी कि भगवान के घर जाना है। मामले में ‌भिलाई-3 पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिरसा रेलवे अण्डरब्रिज के पास पुराने क्रासिंग वाली जगह में डाउन लाइन पर सुबह होने से पहले लगभग साढ़े तीन बजे काशी बाई पटवा नामक बुजुर्ग महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि महिला कुछ दिनों से मानसिक रुप से परेशान थी और बुदबुदाते हुए कहती थी कि उसे भगवान के घर जाना है। आज वह पौ फटने से काफी पहले लगभग तीन बजे घर से निकलकर गायब हो गई थी।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने रेल पटरी पर लाश देखी। खबर फैलते ही परिजनों ने पहुंचकर मृतका की पहचान काशी बाई पटवा के रूप में की। इधर ट्रेन ड्राइवर की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। बाद में घटना स्थल की सीमा के आधार पर भिलाई-3 पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को मरच्यूरी भिजवाया। परिजनों के आग्रह पर 12 जुलाई को पोस्ट मार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को सौंपा जाएगा।

राजधानी रायपुर में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, वाॅटर खदान में दिखा शव… जांच में जुटी पुलिस
IPL 2020- MI vs CSK: चेन्नई-मुंबई के बीच मैच कल, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
IPL 2021: मुंबई में बढ़ी पाबंदियां, BCCI ने छह शहरों का नाम शॉर्टलिस्ट किया
मैनपाट से पिकनिक मनाकर लौट रहें स्कूली बच्चों की बस हादसे का शिकार, दो बच्चों का टुटा पैर, स्टाफ व बाकी बच्चों को मामूली चोटें
अहम नियुक्ति: एडमिरल हरि कुमार ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार, मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 268 # 11 July 2025
Next Article छत्तीसगढ़ की जेसीबी दीदी एक्स-पो में शामिल होने जाएंगी मलेशिया-जापान, सीएम साय की पहल पूरा होगा सपना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?