भिलाई। गुरुवार रात को रात्रि गश्त के दौरान महादेव बुक आईडी का सटोरिया भट्टी पुलिस के हाथ लग गया। सुपेला निवासी उक्त सटोरिए के माध्यम से पुलिस को सेक्टर-4 से संचालित हो रहे बड़ी ब्रांच का पत चला। पुलिस को पता चला है कि सेक्टर-4 के एक क्वार्टर में लकी नाम का युवक द्वारा महादेव बुक की ब्रांच चला रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आज बड़ा खुलासा करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार भट्टी पुलिस की टीम को रात्रि गश्त के दौरान सेक्टर-2 में वाहनों की जांच के दौरान एक कार को रोका गया। कार में राजबीर सिंह निवासी आनंद चौक पांच रास्ता सुपेला भिलाई सवार था। उसका मोबाइल चेक करने पर महादेव ID के लिए एकाउंट नंबर और आईडी उपलब्ध कराने की जानकारी मिली। राजवीर ने बताया कि सेक्टर-4 निवासी लकी नाम का युवक आईडी उपलब्ध कराता है। इसके बाद पुलिस ने राजबीर सिंह के साथ लकी के निवास पर पहुंची तो वहां वह अपने भाई के साथ शराब पी रहा था।
लकी को गाड़ी में बैठाने पर उसके भाई व परिवार वाले आ गए। लकी भी जोर जोर से चिल्लाने लगा था। इसके बाद काफी हो हल्ला हुआ और परिवार वालों ने हंगामा कर लकी को वहां से भगा दिया। हालांकि पुलिस के पास सेक्टर -4 से महादेव बुक के पैनल संचालन का पता चल गया है। राजबीर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे एसपी डॉ अभिषेक पल्लव इस मामले में आज बड़ा खुलासा करेंगे।




