ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : अर्थी सहित शव को उठा ले गई पुलिस, देर रात हुई थी युवक की मौत… जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : अर्थी सहित शव को उठा ले गई पुलिस, देर रात हुई थी युवक की मौत… जानिए क्या है पूरा मामला

By Mohan Rao
Published: February 4, 2024
Share
अस्पताल के बाहर मृतक की अर्थी
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के नेहरू चौक कैंप-1 में युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह घर वाले युवक का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। इस दौरान मोहल्ले से किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम से लोकेशन मिलने के बाद छावनी थाना पुलिस ने अर्थी के साथ शव को सुपेला शास्त्री अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि कैंप-1 नेहरू चौक निवासी अमरदास बघेल (35) की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे इस बीच शव को पीएम के लिए शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इधर इस मामले में परिजनों का कहना है कि अमरदास बघेल शराब पीने का आदी है और रोज घर पर शराब के नशे में आता है। शनिवार रात को भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। नशे के कारण वह घर में गिर गया और इससे उसे सिर पर चोट आई। परिजनों ने बताया कि उन्हें लगा कि नशे के कारण ऐसा हुआ है। इसके बाद परिजनों ने उसे उसी हालत में बस्तर पर सुला दिया। आधीरात लगभग 12 बजे जब परिजन उसे देखने पहुंचे तो उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। तब तक अमरदास की मौत हो चुकी थी। इसके बाद रविवार की सुबह वे उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे और इसी दौरान पुलिस पहुंच गई।

क्रेडा सदस्य विजय साहू के नेतृत्व में सीएम बघेल से मिले साहू समाज के प्रतिनिधि, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
नेशनल चैंपियनशिप के लिए हैंडबॉल खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल, भिलाई के हैंडबॉल कॉम्प्लेक्स में हुई चयन स्पर्धा
कोरोना से बचाव के लिए सैेनिटाइजर व मास्क का वितरण, वायरस से बचने सुरक्षात्मक उपाय आवश्यक : वोरा
सुरक्षा में बड़ी सेंध, दीवार फांदकर सीएम के आवास परिसर में घुसा शख्स, गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग से अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा स्टेशन
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: रेत निकासी से महानदी को कैसा खतरा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?