ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक

By Om Prakash Verma
Published: February 7, 2023
Share
छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक
छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक
SHARE

कोविड की चुनौतियों के बावजूद चार सालों में राज्य में खुली कई खेल अकादमियां
खिलाडिय़ों को तराशने के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ बेहतर प्रशिक्षण भी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों के विकास एवं खेल प्रतिभाओं के तराशने के लिए राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत विगत चार वर्षों के दौरान स्थापित विभिन्न खेल अकादमियों ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस दरम्यान आए कोरोना संकट के बावजूद राज्य में नयी खेल अकादमियों की स्थापना की तैयारियां एवं खेल-गतिविधियां निरंतर चलती रही हैं।

चार साल पहले जब राज्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नयी सरकार बनी तब खेल-कूद के क्षेत्र में अपनी प्राथमिकताएं तय करने हुए शासन ने राज्य में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करते हुए आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सभी तरह की विश्वस्तरीय अधोसंरचना के निर्माण का वादा किया था। कोरोना संकट गहराने के ठीक पहले वर्ष 2019 के बाद रायपुर में गैर आवासीय फुटबॉल बालिका अकादमी और संकट छंटने के बाद 2021 में गैर आवासीय एथलेटिक अकादमी प्रारंभ कर दी गई। वर्ष 2022 में बिलासपुर आवासीय अकादमी/एक्सिलेंस सेंटर तथा रायपुर की तीरंदाजी आवासीय अकादमी का संचालन शुरू कर दिया गया।

वर्ष 2019 के बाद बिलासपुर में तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक की आवासीय अकादमी/एक्सिलेंस सेंटर, 2021 में शिवतराई बिलासपुर में तीरंदाजी उपकेन्द्र, 2022 में बालिका कबड्डी अकादमी बिलासपुर एवं रायपुर में आवासीय तीरंदाजी अकादमी, गैरआवासीय फुटबॉल (बालिका) एवं गैर आवासीय एथलेटिक अकादमी प्रारंभ हुई। वर्ष 2019 के पूर्व राज्य में केवल 02 गैरआवासीय अकादमी हॉकी एवं तीरंदाजी की स्वीकृति थी परंतु इनका अकादमी के रूप में संचालन न होकर केवल नियमित प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में हो रहा था। गैर आवासीय हॉकी एवं तीरंदाजी अकादमी रायपुर के लिए वर्ष 2020 में निर्धारित चयन ट्रायल की प्रक्रिया पूरी कर नियमित रूप से अकादमी संचालन प्रारंभ हुआ।

अकादमी के खिलाडिय़ों ने जीते कई पदक
वर्ष 2021 में शिवतराई तीरंदाजी उपकेन्द्र शुरू होने के बाद इस केन्द्र से कुबेर सिंह, विकास कुमार, संदीप, हेमंत, देवेन्द्र कुमार, पायल मरावी, तुलेश्वरी, आकाश राज, अजय कुमार का चयन विभिन्न नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए राज्य के दल हुआ। इन खिलाडिय़ों ने पदक भी हासिल किए। उपकेन्द्र की उपलब्धियों के कारण साई द्वारा इसे खेलो इंडिया सेंटर के रूप में मंजूरी भी दी गई।

फुटबॉल गैरआवासीय बालिका की खिलाड़ी कु. किरन पिस्दा ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया तथा वे 2021 में भारतीय टीम के कैम्प के लिए चयनित भी हुईं। अकादमी की प्रियंका फुटान, भूमिका साहू, उर्वशी, संजना छूरा, नेहा वंशी, नीलिमा खाखा, देवंतिन, जागृति, ऋतु का चयन 19 वीं नेशन इनक्लुसन कप हेतु भी हुआ, जोकि नागपुर में आयोजित है।

बिलासपुर आवासीय अकादमी/एक्सिलेंस सेंटर के हॉकी खिलाड़ी आदित्य कुमार ने भारतीय खेल प्राधिरकरण द्वारा आयोजित जूनियर वर्ग के इंडिया असेंसमेंट कैंप बंगलुरू-2022 में भागीदारी की। पश्चिम बंगला में जनवरी-2023 में आयोजित ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में अकादमी की गीता यादव, संपदा, मम्तेश्वरी, दामिनी, जान्हवी, रूखमणी मधु सिदार ने चयनित होकर पदक अर्जित किया है। एथलेटिक खिलाड़ी अंकित अहलावत ने नेशनल जूनियर मीट प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश में कांस्य पदक प्राप्त किया है। एथलेटिक खिलाड़ी अमित कुमार ने वेस्ट जोन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

रायपुर तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी शुभम दास ने ऑल इंडिया यूनिवर्सटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया है।
इसके साथ ही नारायणपुर जिले में राज्य शासन मलखम्ब अकादमी खोलने जा रहा है। नारायणपुर क्षेत्र के मलखम्ब खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक अर्जित किया है तथा नेशनल प्रतियोगिता हेतु चयनित भी हो चुके हैं।

अच्छी खेल अधोसंरचनाओं के साथ अच्छे प्रशिक्षक भी
खिलाडिय़ों की प्रतिभा को तराशने के अकादमियों में अच्छी खेल अधोसंरचनाओं के साथ-साथ अच्छे प्रशिक्षकों की तैनाती भी की गई है। बिलासपुर अकादमी/एक्सिलेंस सेंटर में वर्तमान में हाईफरफार्मेन्स मैनेजर, हेड कोच एथलेटिक, हेड कोच आरचरी, फिजियो, स्ट्रैन्थ कंडीशनिंग एक्सपर्ट, यंग प्रोफेशनल एवं विभागीय हॉकी के वरिष्ठ प्रशिक्षक (एन.आई.एस) एवं प्रशिक्षक पदस्थ हैं। रायपुर में फुटबॉल के लिए वरिष्ठ प्रशिक्षक (एन.आई.एस) एवं तीरंदाजी एवं एथलेटिक के लिए 01-01 प्रशिक्षक (एन.आई.एस) अपनी सेवा दे रहे हैं । हेड कोच हॉकी की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, शीघ्र ही हेड कोच हॉकी की सेवाएं बिलासपुर अकादमी को प्राप्त होने लगेगी।

खिलाडिय़ों को डाइट मनी सहित अधिकतम सुविधाएं
वर्ष 2022-23 के लिए अक्टूबर-2022 में सभी डे-बोर्डिंग के खिलाडिय़ों के लिए डाइट मनी के तौर पर 2 लाख 26 हजार 750 रुपए को जारी किए गए हैं। शिवतराई उपकेन्द्र के खिलाडिय़ों को 2 लाख 57 हजार रुपए की डाइट मनी प्रदान की गई है।

खेलों के विकास में उद्योगों से भी सहयोग
वर्ष 2019 के बाद से राज्य शासन द्वारा खेल-विभाग के माध्यम से खेल अकादमियों की स्थापना, अधोसंरचना तथा बेहतर सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कदम उठाए गए हैं। छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के अंतर्गत राज्य में उद्योग समूहों के माध्यम से भी कई खेल अकादमियां शुरू की जा रही हैं। जिंदल उद्योग समूह द्वारा रायपुर में शूटिंग अकादमी, बीएसपी द्वारा नारायणपुर में मलखम्ब अकादमी, गोपाल स्पंज एवं फिल इस्पात द्वारा बिलासपुर कबड्डी अकादमी तथा कोरबा में फुटबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, वालीबॉल की अकादमी का बालको के सहयोग से संचालन किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा खेल अकादमियों में शैक्षणिक व्यय, भोजन, आवास, खेल परिधान, आधुनिक प्रशिक्षण, बीमा, डाइट आदि की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

बस्तर का ‘सनराइज टू सनसेट’ पर्यटन सर्किट : टाटामारी में सुनहरी सुबह, पुसपाल में मनमोहक शाम
बीएसएफ का अफसर बनकर देता नौकरी का झांसा, पुलिस गिरफ्त में दो शातिर ठग, दूसरा क्रेडिट कार्ड के बहाने ठगता
सीएम साय का ऐलान : 27 मार्च से पुन: शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, श्रद्धालु नि:शुल्क कर सकेंगे यात्रा
लाइवलीहुड कालेज में बना 80 बेड का आइसोलेशन सेंटर…. गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने किया शुभारंभ
आदिवासियों की हक औऱ न्याय के लिए छत्तीसगढ़ सरकार सदैव तैयार-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भेंट मुलाकात करने पहुंचे विधायक देवेन्द्र यादव ने बड़े बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, फिर चाय पर की चर्चा
Next Article फ्लोटिंग कप फुटबॉल टूर्नामेंट : भिलाई की बीकेपी ने जीती प्रतियोगिता, हेलमेट पहन कर खेला गया मैत्री मैच

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?