ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : गोकुल नगर में ललित कबाड़ी के गोदाम पर पुलिस की रेड, तीन ट्रक के साथ लाखों का कबाड़ जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : गोकुल नगर में ललित कबाड़ी के गोदाम पर पुलिस की रेड, तीन ट्रक के साथ लाखों का कबाड़ जब्त

By Mohan Rao
Published: April 25, 2024
Share
SHARE

भिलाई। शहर के एक बार फिर नामी कबाड़ी के यहां पुलिस की रेड पड़ी है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि जामुल थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में ललित कबाड़ी द्वारा भारी मात्रा में चोरी के वाहनों को काट कर ट्रकों के जरिए बाहर भेजा जा रहा है। बुधवार की देर रात पुलिस की टीम ने रेड की और मौके से तीन ट्रकों में लोड कबाड़ जब्त किया। जब्त कबाड़ की कीमत लाखों में है। पुलिस ने इस मामले में धारा 41 (1+4) व 379 के तहत कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि थाना जामुल क्षेत्र के गोकुल नगर में ललित कबाड़ी द्वारा यार्ड बनाकर उसमें बड़ी मात्रा में चोरी के वाहन की कटिंग कर उसका कबाड़ ट्रकों मे लादकर बाहर भेजा जा रहा है। सूचना पर जामुल थाने व एंटी क्राइम व साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने गोकुल नगर स्थित ललित कबाडी के गोदाम में रेड किया। रेड के दौरान पुलिस ने पाया कि गोदाम में पुराने वाहन को कटिंग कर कबाड के रूप में तबदील कर बाहर भेजने तैयारी की जा रही थी। इसके लिए अलग अलग ट्रक में कबाड़ लोड किया जा रहा था।

मौके पर ललित कबाड़ी का मैनेजर राकेश मिश्रा उपस्थित मिला। यार्ड में  ट्रक क्रमांक सीजी 07 सी 1765, सीजी 07 सी 6287 एवं सीजी 04 जेड डी 8727 मिला जिसमें भारी मात्रा में कबाड़ लोड किया गया था। मौके पर एक बिना नंबर की टाटा नैनो कार सफेद रंग, एक पुरानी बाईक का चेचिस नवंर DFFBJA57001 एवं सवमार्शियल पम्प मिला। इसके सबंध में मौके में उपस्थित राकेश मिश्रा कुछ बता न सका। इसके बाद ट्रक में लोड कबाड सामान के सबंध में पूछताछ कर धारा 91 के तहत नोटिस दिया गया। आरोपी द्वारा उक्त कवाड सामान एवं नैनो कार, पुरानी बाईक की चेचिस, सवमर्शियल पंप के सबंध में अपने पास किसी प्रकार का खरीदी बिकी संबंधी कागजात रसीद नहीं होना लिखित में दिया।

मौके पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में कबाड़ से भरे ट्रक कमांक सीजी 07 सी 1765, सीजी 07 सी 6287 एवं सीजी 04 जेड डी 8727 को जब्त कर वाहनों मे लदे कबाड सामान को धर्मकांटा से तौल कराया गया। ट्रक कमांक सीजी 07 सी 1765 में 15,790 टन, ट्रक कमांक सीजी 07 सी 6287 में 20 टन 600 एवं ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेड डी 8727 में 7.950 किलो जुमला कीमती 60,00,000 रुपए जब्त किया गया। साथ ही यार्ड मे आपत्तिजनक सामाग्री पाये जाने से उसे सील भी किया गया।

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, घर पर बनाएं सरसों का साग…
रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर, सीएम साय की पहल पर 20.55 करोड़ की स्वीकृति
‘कमल’ से दोस्ती ‘तीर’ से बैर? बिहार चुनाव में BJP के खिलाफ LJP ने नहीं उतारा एक भी उम्मीदवार
प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के तहत छत्तीसगढ़ के 6 मनरेगा श्रमिक कल नई दिल्ली में होंगे सम्मानित
राज्यसभा में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- किसानों को अब तक मिला 1 लाख 64 हज़ार करोड़ का क्लेम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिस फायरिंग में एक जवान की मौत और एक घायल, सर्चिंग में निकली थी टीम और हो गया हादसा
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 191 # 25 April 2024

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?