ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : अब बदलेगा भिलाई निगम में सफाई ठेका, सामान्य सभा की बैठक में लगी मुहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : अब बदलेगा भिलाई निगम में सफाई ठेका, सामान्य सभा की बैठक में लगी मुहर

By Mohan Rao
Published: February 20, 2023
Share
भिलाई निगम की समान्य सभा की बैठक
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में अब सफाई ठेका बदल जाएगा। सोमवार को नगर निगम भिलाई में हुई सामान्य सभा में सफाई ठेका संबंधी प्रस्ताव के बहुमत के आधार पर पारित कर दिया गया है। इसके साथ ही अब भिलाई निगम के तहत आने वाले वार्डों में स्कोप ऑफ वर्क के अंतर्गत नाली, सड़क, बाजार एवं तीपहिए रिक्शा/ ई-रिक्शा से आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य तथा अन्य कार्य के लिए कार्य लिए नया ठेका होगा। सामान्य सभा की बैठक में महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, एमआईसी मेंबर तथा पार्षदों की उपस्थिति में यह प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान विपक्ष के पार्षद वर्तमान ठेका एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते रहे। सामान्य सभा की बैठक में निगम आयुक्त रोहित व्यास तथा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें सोमवार को सामान्य सभा की बैठक निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। देरी के कारण भाजपा पार्षदों ने प्रदर्शन भी किया। इसके बाद शुरू हुई सामान्य सभा की बैठक में निगम क्षेत्र में सफाई ठेका बदलने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर भाजपा पार्षदों ने पुरानी एजेंसी के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की। पार्षद दया सिंह, पीयूष मिश्रा, रिकेश सेन आदि का कहना था कि रिसाली निगम में सफाई ठेकेदार पीवी रमन का ठेका निरस्त कर थाने में शिकायत कराई गई है। भिलाई निगम में भी ठेका उसी एजेंसी के पास है तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। इस मुद्दे को लेकर सामान्य सभा की बैठक में काफी हंगामा हुआ। सामान्य सभा की बैठक देरी से शुरू होने को लेकर भी भाजपा पार्षदों ने हंगामा किया। हंगामे के बीच सामान्य सभा में सफाई संबंधी प्रस्ताव पारित हो गया।

उर्वशी रौतेला आएंगी परवीन बाबी की बायोपिक में नजर…
पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन अब 29 अप्रैल तक चलेगी, छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगा लाभ
राहुल गांधी के खिलाफ केस की सुनवाई अब विशेष अदालत में, ट्रांसफर की गुहार, हाईकोर्ट ने की स्वीकार
गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के छह लोग मरे
बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े : भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध रूप से लगे 255 बैनर, पोस्टर व फ्लेक्स को निगम की टीम ने किया जब्त अवैध रूप से लगे 255 बैनर, पोस्टर व फ्लेक्स को निगम की टीम ने किया जब्त
Next Article बीजापुर में जवान की हत्या, कुल्हाडी से किया गया वार, नक्सली वारदात की आशंका

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?