ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : एलआईसी एडवाइजर से लाखों की धोखाधड़ी, लाभ का झांसा देकर कराया निवेश.. केस दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : एलआईसी एडवाइजर से लाखों की धोखाधड़ी, लाभ का झांसा देकर कराया निवेश.. केस दर्ज

By Mohan Rao
Published: June 19, 2025
Share
धोखाधड़ी, Fraud
SHARE

भिलाई। एंटोफोगास्ता पीएलसी में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक एलआईसी एडवाइजर व उसके परिचितों को ज्यादा लाभ का झांसा देकर निवेश कराया और 10 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की। इस मामले में एलआईसी एडवाइजर की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 07 सड़क एवेन्यु ए  56 ए निवासी पायल मेहरा एलआईसी एडवाइजर है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि हुडको निवासी शेखर संगेवार के द्वारा बताये गये कंपनी एंटोफगास्टा पीएलसी (ANTOFAGASTA PLC) ऐप के माध्यम से अधिक फायदा देने की बात कहकर पैसा लगाने की बात कही। उनकी बातों में आकर पायल मेहरा व 31 अन्य व्यक्तियों द्वारा 1027110 रुपए निवेश कराया। निवेश कराने के बाद फायदे के साथ एंटोफगास्टा पीएलसी (ANTOFAGASTA PLC) कंपनी द्वारा नहीं दिया गया।

इसके बाद कंपनी के बारे में पतासाजी करने पर यह पता चला कि इस नाम की कोई कंपनी नहीं है। इसके बाद शेखर संगेवार से इस बारे में पूछताछ करने पर गोल मोल जबाव दिया गया। उसने कहा कि उसके  साथ भी फ्राड हुआ है। शेखर संगेवार के द्वारा ही इस कंपनी में हमसे पैसा लगवाया गया है अब वह इस बात से मुकर रहा है। रुपए लेते समय शेखर संगेवार के द्वारा हर बार अलग-अलग यूपीआई लिंक का प्रयोग किया गया है।

पायल मेहरा ने बताया कि इस पूरे प्रक्रिया में शेखर संगेवार की बेटी व दामाद की मिलीभगत की भी आशंका है। शेखर संगेवार का दामाद आईटी सेक्टर से संबंधित है। हमारे द्वारा जो भी ट्रांजेक्शन किया गया है वह एंटोफगास्टा पीएलसी (ANTOFAGASTA PLC) कंपनी में न जाकर किसी अन्य कंपनी इंटरप्राईजेस में गया जिससे यह पूरी तरह धोखाधड़ी की आशंका है। अब इस मामले में भिलाई नगर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कोरोना और लॉकडाउन के बीच भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की नई रणनीति
shreekanchanpath 244 # 17 June 2024
Bhilai Breaking : दूसरे के दस्तावेजों से फायनेंस कर बेच देते थे वाहन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार… देखें Video
विश्वास यात्रा में बोले देवेन्द्र – हमने 5 साल में इतना विकास किया जिनता 34 साल में मंत्री नहीं करवा पाए
छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रारूप को दिया गया अंतिम रूप…. समिति शीघ्र शासन को सौंपेगी कानून का प्रारूप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर, उत्पादन और निर्यात के मामले में प्रदेश में सबसे आगे
Next Article Breaking News : भिलाई तीन में निगम के सफाई कर्मी की हत्या, लहूलुहान हालत में मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?