ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : खुर्सीपार तेलहा नाले के पास एक्टिवा सवार को डंपर ने रौंदा, कार से टकराकर गिरा था सड़क पर, मौके पर मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : खुर्सीपार तेलहा नाले के पास एक्टिवा सवार को डंपर ने रौंदा, कार से टकराकर गिरा था सड़क पर, मौके पर मौत

By Mohan Rao
Published: February 13, 2025
Share
हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ा मृतक का हेलमेट
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में तेलहा नाले के पास एक्टिवा सवार को डम्फर वाहन ने रौंद दिया। एक्टिवा सवार को पहले पीछे से कार ने ठोकर मारा। इससे अनियंत्रित होकर वह बीच सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डम्फर वाहन ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर निवासी धीरज कुमार भारती पिता तामन भारती ( 27 वर्ष ) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि धीरज कुमार भारती रायपुर से एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एमएक्स 2239 में दुर्ग जा रहा था। वह हेलमेट पहने हुए था। बावजूद इसके हादसे में उसका सिर नहीं बच पाया। हेलमेट टूटकर चकनाचूर हो गया। मौके पर ही एक्टिवा सवार धीरज कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस मृतक के शव को सुपेला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हो सकी। खुर्सीपार पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह 8 से साढ़े 8 बजे की है। एक्टिवा चालक एचएससीएल कालोनी तेलहा नाले के पास एक कार से टकराया और सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान उसने हेलमेट भी लगाई थी। एक्टिवा सवार जैसे ही सड़क पर गिरा पीछे से आ रही डम्फर क्रमांक सीजी 23 सी 0484 ने उसे कुचल दिया। डंपर का पहिया उसके सिर से ऊपर से निकला तो हेलमेट टूट गया। इसके बाद सिर में गंभीर चोट के कारण एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डम्फर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने डम्फर को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया से लखनऊ में मिले उत्तरप्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद शाहिद…… संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा
‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा, रायपुर, दुर्ग भिलाई सहित इन स्टेशनों में खुले वन स्टेशन वन प्रोडक्ट
ऑस्कर 2023 के लिए खास लुक में रवाना हुए राम चरण…
सरकार ने मांगी मंदिरों की जानकारी, घर में मंदिर तो भरना पड़ सकता है चार फीसदी टैक्स
प्राथमिक कृषि साख समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टमाटर की आड़ तस्करी : जबलपुर से रायपुर लाई जा रही 20 लाख की शराब जब्त
Next Article महाकुंभ में डुबकी लगाने सीएम साय मंत्रियों व विधायकों के साथ प्रयाग राज रवाना, एक्स पर शेयर की तस्वीरें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?