ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्राथमिक कृषि साख समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान निलंबित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्राथमिक कृषि साख समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान निलंबित

By Poonam Patel
Published: November 17, 2025
Share
राशन कार्ड धारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय
ग्राम पंचायतों को आगामी आदेश तक शासकीय उचित मूल्य के दुकानों का कार्यभार सौंपा गया
SHARE

महासमुंद । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय लंगेह के निर्देशानुसार आम उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सुचारू रूप से राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक कृषि साख समितियां द्वारा संचालित (पीडीएस) राशन दुकानों को निलंबित कर ग्राम पंचायत को संचालन के आदेश दिए हैं। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। महासमुंद के 67, बागबाहरा के 25 एवं सरायपाली के 64 समितियों को ग्राम पंचायत द्वारा संचालन के आदेश दिए हैं। इस संबंध में संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा आदेश जारी किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि  प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के प्रबंधकों एवं विक्रेताओं के अनिश्चित कालीन हड़ताल में होने के कारण सहकारी समितियो द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकानो में नवम्बर माह का खाद्यान्न का वितरण प्रारंभ नहीं हो पाया है। जिसके कारण सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानो में संलग्न अंत्योदय, निराश्रित, निःशक्तजन, प्राथमिकता एवं एपीएल वर्ग के राशन कार्ड धारियो को खाद्याश्त्र का वितरण आज पर्यन्त तक नहीं हो पाया है, जबकि छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानो के अनुसार शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक द्वारा प्रतिमाह माह के प्रथम सप्ताह में राशनकार्ड धारियो को खाद्यात्र का वितरण प्रारंभ किया जाना है, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारियो को खाद्यान्न का वितरण करना शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजना है।

अतः प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकानों के प्रबंधक एवं विक्रेता द्वारा राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न से वंचित करना छत्तीसगढ़ सार्वजनिक प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की विभिन कंडिकाओ के तहत जारी प्राधिकार पत्र की शर्त क्रमांक 21 का स्पष्ट उल्लंघन है, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय है। अतएव राशनकार्डधारियां के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर ग्राम पंचायतों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त शासकीय उचित मूल्य के दुकानों का कार्यभार सौपा गया है तथा सम्बंधित पंचायतों को शासकीय उचित मूल्य की दूकान का संचालन करने हेतु आदेशित किया गया है।

ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें… 448 करोड़ मंजूर
छत्तीसगढ़ को मिला सेरीकल्चर के क्षेत्र में बेस्ट एचिवर पुरस्कार, सीएम साय ने दी बधाई
Big news : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब… जानिए क्या है वजह
कांकेर में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, दोनों ओर से हुई फायरिंग… भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
दुर्ग से पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 6 जुलाई को होगी शुरू…. यात्रियों को मिलेंगे 1008 बर्थ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 34 # 17 November 2025
Next Article हड़ताली समिति कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई…. प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी बर्खास्त, 3 एफआईआर की तैयारी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?