ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Big News: शहर सरकार में भोजराज बने नेता प्रतिपक्ष, दया उपनेता प्रतिपक्ष और वीणा बनी सचेतक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

Bhilai Big News: शहर सरकार में भोजराज बने नेता प्रतिपक्ष, दया उपनेता प्रतिपक्ष और वीणा बनी सचेतक

By Om Prakash Verma
Published: January 17, 2023
Share
Bhilai Big News: शहर सरकार में भोजराज बने नेता प्रतिपक्ष, दया उपनेता प्रतिपक्ष और वीणा बनी सचेतक
Bhilai Big News: शहर सरकार में भोजराज बने नेता प्रतिपक्ष, दया उपनेता प्रतिपक्ष और वीणा बनी सचेतक
SHARE

भिलाई। नई परिषद के निर्वाचन के साल भर बाद भाजपा ने भिलाई नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति कर दी है। वरिष्ठ पार्षद भोजराज सिन्हा को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वहीं पहली बार पार्षद बने दया सिंह को उपनेता प्रतिपक्ष और वीणा चन्द्राकर को सचेतक घोषित किया गया है।
भिलाई नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का चयन करने भाजपा ने राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। दोनों पर्यवेक्षकों ने बीते शनिवार को स्थानीय सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, विधायक वैशाली नगर विद्या रतन भसीन और जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया की मौजूदगी में भिलाई निवास पर पार्षदों की बैठक लेकर रायसुमारी की। इस दौरान पार्षदों की मंशा के अनुरूप एक रिपोर्ट बनाकर अंतिम निर्णय हेतु प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिया गया था। आखिरकार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से पर्यवेक्षकद्वय संतोष पाण्डेय व भूपेंद्र सवन्नी ने नेता प्रतिपक्ष सहित उपनेता प्रतिपक्ष और सचेतक पद में जिन्हें नामांकित किया गया उनके नाम की घोषणा कर दिया है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय से घोषित सूची के अनुसार चार बार के पार्षद भोजराज सिन्हा को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। पहली बार पार्षद बने दया सिंह भिलाई नगर निगम में उपनेता प्रतिपक्ष होंगे। वहीं श्रीमती वीणा चन्द्राकर को सचेतक की भूमिका दी गई है। इस घोषणा के साथ ही पिछले कईं दिनों से नेता प्रतिपक्ष पद को लेकर भाजपा पार्षदों में चल रही शह और मात के राजनीतिक खेल में विराम लग गया है। नेता प्रतिपक्ष के लिए पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय समर्थक पीयूष मिश्रा और भसीन समर्थक महेश वर्मा का नाम भी चर्चे में था। नेता प्रतिपक्ष बने भोजराज सिन्हा को वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन का करीबी माना जाता है। वहीं सांसद विजय बघेल के साथ भी उनका मधुर संबंध रहा है।

अभा वन खेलकूद स्पर्धा 16 से, उद्घाटन समारोह में आने से पहले सूर्यकुमार यादव ने दी आयोजकों को शुभकामनाएं
देश को मिला नया CDS : रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को मिली जिम्मेदारी… जानिए इनसे जुड़ी खास बातें  
इंग्लैंड के भारत दौरे का एलान: तीन शहरों में होंगे चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वन-डे मैच…. अहमदाबाद के मोटेरा में होगा डे-नाईट टेस्ट
बुल्ली बाई एप बनाने वाला चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, असम से गिरफ्तार
राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एजुकेट गर्ल्स ने तय किया 15 वर्षों का सफर, चुनौतियों का सामना कर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रहा आगे एजुकेट गर्ल्स ने तय किया 15 वर्षों का सफर, चुनौतियों का सामना कर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रहा आगे
Next Article सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, हथियार भी बरामद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, हथियार भी बरामद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?