ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एजुकेट गर्ल्स ने तय किया 15 वर्षों का सफर, चुनौतियों का सामना कर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रहा आगे
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EducationFeaturedNational

एजुकेट गर्ल्स ने तय किया 15 वर्षों का सफर, चुनौतियों का सामना कर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रहा आगे

By Om Prakash Verma Published January 17, 2023
Share
एजुकेट गर्ल्स ने तय किया 15 वर्षों का सफर, चुनौतियों का सामना कर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रहा आगे
एजुकेट गर्ल्स ने तय किया 15 वर्षों का सफर, चुनौतियों का सामना कर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रहा आगे
SHARE

भौगोलिक चुनौतियों को पीछे छोड़ तेजी से बढ़ रहा बालिका शिक्षा के क्षेत्र में आगे, एजुकेट गल्र्स ने बड़वानी में मनाया 15वां स्थापना दिवस
बड़वानी। बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत गैर-लाभकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स ने इस साल अपने 15 सालों का सफर पूरा किया है। इस अवसर पर संस्था ने बड़वानी में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया। संस्था वर्तमान में मध्य प्रदेश के चार जिलों में स्कूल से वंचित बालिकाओं की पहचान कर उनके नामांकन, ठहराव व कौशल विकास के स्तर को बढ़ाने में सरकार और समुदाय के साथ मिलकर काम कर रही है।

बेमिसाल 15 साल की थीम पर समारोह का आयोजन
संस्था ने स्थापना दिवस समारोह ‘बेमिसाल 15 साल’ की थीम पर बड़ी धूमधाम से मनाया। बड़वानी के इस समारोह में 1000 से भी अधिक टीम बालिकाओं (स्वयंसेवकों), संस्था के कर्मचारियों, सरकारी अधिकारियों, डोनर एवं बोर्ड सदस्यों ने जिला स्तर पर हिस्सा लिया। समारोह में बालिका शिक्षा के लिए श्रेष्ठ योगदान देने के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले टीम बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न लाभार्थियों ने नाट्य और समूह नृत्य के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देते हुए बालिका शिक्षा के महत्व का संदेश दर्शकों को दिया। संस्था के बड़वानी के डिस्ट्रिक्ट लीड रोहित चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रशिक्षण से मिला आत्मविश्वास
संस्था के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली बड़वानी जिले की टीम बालिका राम राव तरोले ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, मैं 2018 से एजुकेट गर्ल्स की गतिविधियों से जुड़ा हूं। जीवन में शिक्षा का महत्व क्या होता है, इसका अनुभव मैंने खुद किया है। संस्था ने हमें जो प्रशिक्षण दिए उसकी वजह से मुझे आत्मविश्वास मिला। संस्था के साथ बालिका शिक्षा में कार्य करने का अनुभव मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

सामाजिक संस्थाओं से मिलती है मदद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बड़वानी जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने कहा, सरकार और प्रशासन बालिका शिक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध करा देते हैं, लेकिन अकेले सरकार के प्रयास से लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता है। ऐसे में बालिकाओं को शिक्षा से जोडऩे के लिए आप जैसी सामाजिक संस्थाओ से भी हमें मदद मिलती है। मैं एजुकेट गल्र्स संस्था को कई सालों से जानता हूं और आपके काम को करीब से देखा है। बड़वानी जिले में आपकी टीम सराहनीय और पथप्रदर्शक कार्य कर रही है। मैं आपको स्थापना दिवस पर बधाई देता हूं।

शिक्षा हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा-एसपी दीपक शुक्ला
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित बड़वानी पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक शुक्ला ने कहा, शिक्षा हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खासतौर पर बालिका शिक्षा का विषय पीछे रह गया है। समाज के कई क्षेत्रों अभी भी महिलाओं और लड़कियों का प्रतिनिधित्व कम है। आपकी संस्था के सभी स्वयंसेवक बालिकाओं को शिक्षा से जोडऩे का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि संस्था इसी तरह अपना अच्छा काम जारी रखेगी।

छोटा बीज आज विशाल वृक्ष बन चूका है – महर्षि वैष्णव
एजुकेट गर्ल्स के सीईओ महर्षि वैष्णव ने बताया, एजुकेट गर्ल्स संस्था के 15 साल का सफर सरकार, समुदाय और टीम बालिका इनके बिना पूरा होना संभव नहीं था। 15 साल पहले बालिका शिक्षा के लिए पड़ा एक छोटा सा बीज आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। बड़वानी में हमने 6 साल पहले काम शुरू किया था। ये इलाका मध्य प्रदेश के भौगोलिक रूप से सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में से है। चुनौतियों के बावजूद टीम बालिका, सरकार और डोनर्स की मदद से हम बालिकाओं को शिक्षा से जोडऩे में सफल रहे हैं। लेकिन अभी हमें और भी काम करना बाकी है। बड़वानी जिले ने हमें बालिका शिक्षा के सपने को पूरा करने में अभी तक मजबूत साथ दिया है और मैं उम्मीद करता हूं कि आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Om Prakash Verma January 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2023-24 का चुनावी एजेंडा तय करेगी भाजपा, पेश होंगे कई प्रस्ताव, राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल बढ़ाने पर चर्चा 2023-24 का चुनावी एजेंडा तय करेगी भाजपा, पेश होंगे कई प्रस्ताव, राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल बढ़ाने पर चर्चा
Next Article Bhilai Big News: शहर सरकार में भोजराज बने नेता प्रतिपक्ष, दया उपनेता प्रतिपक्ष और वीणा बनी सचेतक Bhilai Big News: शहर सरकार में भोजराज बने नेता प्रतिपक्ष, दया उपनेता प्रतिपक्ष और वीणा बनी सचेतक

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?