कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मतगणना के पहले चरण में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और ञ्जरूष्ट प्रमुख ममता बनर्जी 3680 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को अब तक 881 वोट मिले हैं।
बता दें तीनों सीटों में भवानीपुर एक हाई प्रोफाइल सीट है जहां टीएमसी की सुप्रीमो ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और सीपीएम के श्रीजीव विश्वास से है। भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए काफी अहम है। आज के परिणाम से साफ हो जाएगा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद के लिए बनी रहेंगी या नहीं। बता दें कि भवानीपुर के अलावा बंगाल के समसेरगंज और जंगीपुर में हुए उपचुनाव के परिणाम भी आएंगे।




