ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना का कोहराम: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार से ज्यादा नए केस…. 28 सौ से अधिक लोगों की मौत…. एक्टिव केस 28 लाख के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना का कोहराम: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार से ज्यादा नए केस…. 28 सौ से अधिक लोगों की मौत…. एक्टिव केस 28 लाख के पार

By @dmin
Published: April 26, 2021
Share
On the JEE-NEET exam, Union Minister Nishank said
On the JEE-NEET exam, Union Minister Nishank said
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार 533 नए संक्रमित सामने आए। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान 2,806 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले नए कोरोना मरीज और कोविड से होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या है। राहत की बात ये है कि रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 2 लाख 18 हजार 561 लोगों ने कोरोना को मात दी। फिलहाल देश में 28 लाख 7 हजार 333 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
बीते 24 घंटों में 14 राज्यों में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 66,191 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद कर्नाटक और यूपी में 34 हजार से ज्यादा, केरल और दिल्ली में 22 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। तमिलनाडु, बंगाल, राजस्थान ऐसे राज्य हैं, जहां यह संख्या 15 हजार से ज्यादा है। चुनावी राज्य बंगाल में तो एक दिन में 15,889 मरीजों का नया रिकॉर्ड बन गया है। गुजरात और तेलंगाना में भी रविवार को पुराने रिकॉर्ड टूट गए। उत्तर प्रदेश 35,311 नए संक्रमित पाए गए। 25,633 मरीज रिकवर हुए और 206 लोगों की मौत हो गई। राजधानी दिल्ली में 22,933 नए केस सामने आए। 21,071 लोग ठीक हुए और 350 की मौत हो गई। गुजरात में 14,296 नए संक्रमित मिले। 6,727 लोग रिकवर हुए और 157 की मौत हो गई। मध्यप्रदेश में 13,601 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,324 लोग ठीक हुए और 92 की मौत हो गई।

दुर्ग शहरी गौठान में मनाया गया हरेली तिहार… विधायक, मेयर, कमिश्नर एवं एमआईसी सदस्यों ने गेड़ी, भौरा चलाकर उठाया लुत्फ
जागरूकता शिविर: तालाबों, नालों और नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर दिया जोर…
चंद्रयान-2: फेल लैंडिंग में भी दिए चंद्रमा की सतह के अंदर जलीय बर्फ और बाहर ज्वालामुखी की मौजूदगी के सबूत
टिक टॉक भी करेगा चीन का बहिष्कार? जानिए क्यों तोडऩा चाहता है नाता
वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में स्थापित होगा 21 वीं सदी का सेवा-ग्राम… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75 से 100 एकड़ जमीन चिन्हित करने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी, न्यूज, ट्रीटमेंट… देश के नामी डॉक्टरों ने बताया कोरोना से कैसे करें ' दो-दो हाथ ' वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी, न्यूज, ट्रीटमेंट… देश के नामी डॉक्टरों ने बताया कोरोना से कैसे करें ‘ दो-दो हाथ ‘
Next Article आरसीबी के लिए काल बने सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, फिर भी विराट कोहली हुए खुश, जानिए वजह आरसीबी के लिए काल बने सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, फिर भी विराट कोहली हुए खुश, जानिए वजह

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?