ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना: देश में 89.51 फीसदी मरीज ठीक हुए…. 9.24 फीसदी सक्रिय मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना: देश में 89.51 फीसदी मरीज ठीक हुए…. 9.24 फीसदी सक्रिय मामले

By @dmin
Published: April 13, 2021
Share
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में 89.51 फीसदी संक्रमित लोग अब ठीक हो चुके हैं। अभी कुल 9.24 फीसदी सक्रिय मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि अगर हम नए मामलों को देखें तो पता चलता है कि पिछला उच्चतम आंकड़ा पार हो चुका है और इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। यह चिंता का विषय है।
भूषण ने बताया कि आज सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ वैक्सीन की उपयोग के लिए बची खुराकों की संख्या एक करोड़ 67 लाख 20 हजार से अधिक है। इस महीने अप्रैल अंत तक वैक्सीन की दो करोड़ एक लाख 22 हजार 960 खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे साफ होता है कि मुद्दा बेहतर प्लानिंग का है न कि वैक्सीनों की कमी का। 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि अगर हम कोरोना संक्रमण के चलते रोज होने वाली मौतों को देखें तो इसमें भी तेजी दिख रही है। हालांकि, पिछली लहर का उच्चतम आंकड़ा 1114 था और वर्तमान में 879 मौतें दर्ज हुई हैं। उन्होंने बताया कि देश में 1.25 फीसदी कोरोना मरीजों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यहां साप्ताहिक सकारात्मकता करीब डेढ़ फीसदी से बढ़ रही है, यह 27.9 फीसदी से बढ़ कर करीब 28 फीसदी पर पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि यह एक गंभीर चिंता का विषय है।
महाराष्ट्र में जांच की रफ्तार जरूरत से कम
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यहां सप्ताह दर सप्ताह दैनिक मामलों की संख्या बढ़ रही है और 57 हजार से अधिक के स्तर पर पहुंच गई है। जांचों की संख्या बढ़ रही है लेकिन औतस दैनिक मामलों के मुकाबले यह कम है। अगर आरटी-पीसीआर जांच की स्थिति देखें तो इसमें कमी देखने को मिली है।
पिछले 24 घंटों में लगे 40 लाख से अधिक टीके
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की 10.85 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 40 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराकें लोगों को दी गई हैं।
केरल में कोरोना वैक्सीन की बर्बादी है शून्य 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि अभी तक केंद्र की ओर से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन की 13 करोड़ 10 लाख 90 हजार खुराकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर केरल जैसे राज्य हैं जहां वैक्सीन की बर्बादी शून्य है वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां यह दर आठ से नौ फीसदी तक है। भूषण ने कहा कि अगर बर्बाद वैक्सीन को लेते हुए वैक्सीन की खपत को देखें को राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 11.43 करोड़ खुराकें इस्तेमाल कर चुके हैं।

लॉकडाउन में चल रही मेगा सैनिटाइजेशन ड्राइव….. सभी नगरीय निकायों में हो रहा सैनिटाइजेशन कार्य
एक मार्च को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, दो दिन होगी बजट पर चर्चा… विधानसभा अध्यक्ष ने दी जानकारी
महादेव ऐप : असीम के पिता की मिली लाश, दो दिन से थे गायब
विधानसभा में सीएम साय का विपक्ष पर वार, बोले- कुशासन, भ्रष्टाचार और ठगी की राजनीति से जनता को मिला छुटकारा
देश व प्रदेश में कोरोना संक्रमितों में आई थोड़ी गिरावट…. पिछले 24 घंटों में देशभर से समाने आए 86961 नए मामले… छत्तीसगढ़ में मिले 1949 नए कोरोना मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation शहर के हालात संभालने विधायक व महापौर पहुंचे सीएम हाउस…. सीएम कचांदुर व जिला अस्पताल की सुधरेगी व्यवस्था, मिले 10 डॉक्टर
Next Article कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?