रायपुर ।भारतमाता चौक स्थित पानी टंकी से जलापूर्ति कार्य का शुभारंभ महापौर एजाज ढेबर और क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने किया।

बताया गया अभी प्रथम चरण में 1000 नल-कनेक्शन दिए जाएंगे। उसके बाद 6000 अन्य कनेक्शन आगे दिए जायेंगे।
विधायक श्री उपाध्याय द्वारा इससे पूर्व भाटागांव फ़िल्टर प्लांट को राइजिंग लाइन के माध्यम से टँकी को जोड़ने और घर-घर तक पाईप लाईन पंहुचाने का कार्य भी किया जा चुका है।




