ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हेवी ब्लास्टिंग की चपेट में आने से छात्रा की मौत, सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हेवी ब्लास्टिंग की चपेट में आने से छात्रा की मौत, सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

By Om Prakash Verma
Published: February 16, 2023
Share
हेवी ब्लास्टिंग की चपेट में आने से छात्रा की मौत, सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
हेवी ब्लास्टिंग की चपेट में आने से छात्रा की मौत, सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
SHARE

अंबिकापुर। जशपुर जिले में कुनकुरी से लगे मयाली में बुधवार शाम पत्थर खदान में हेवी ब्लास्टिंग से पार्क में घूमने गई किशोरी चपेट में आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। पत्थर खदान से उड़कर आए पत्थर से किशोरी के सिर के परखच्चे उड़ गए। मृत किशोरी कक्षा 12 वीं की छात्रा थी। जहां यह घटना हुई, उस पार्क का शुभारंभ 13 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था। जशपुर कलेक्टर ने मामले में संबंधितों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है। उधर, इस मामले को सीएम बघेल ने गंभीरता से लेते हुए ठोस कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कुनकुरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली में पार्क के पास स्थित एक पत्थर खदान में बुधवार शाम हेवी ब्लास्टिंग की गई। हेवी ब्लास्टिंग के कारण उड़ा एक बड़ा पत्थर मयाली पार्क में घूमने आई किशोरी केश्वरी बाई के सिर में जा लगा। पत्थर लगने से किशोरी के सिर के परखच्चे उड़ गए और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृत किशोरी खटांगा गांव की निवासी थी और हायर सेकेंडरी स्कूल चरईडांड में 12 वीं की छात्रा थी। मयाली धार्मिक स्थल भी है। यहां स्कूल भी हैं, फिर भी चार पत्थर खदानों की स्वीकृति कैसे दी गई, इसका लोग पूर्व से विरोध भी करते रहे हैं।

एसपी डी.रविशंकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधितों के खिलाफ एफआईआर की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। कलेक्टर ने दिया एफआईआर का आदेश- मामले को जशपुर कलेक्टर रवि मित्तल ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार एवं खदान मैनेजर के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया है। कलेक्टर ने मामले में जांच कमेटी बनाई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खदानों पर कार्रवाई होगी।

सीएम ने लिया संज्ञान, कठोर कार्रवाई के आदेश
कुनकुरी मयाली के पास पत्थर खदान में हुई ब्लास्टिंग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गंभीरता से लिया है। उन्होंने जशपुर कलेक्टर को क्रशर मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज करने के साथ ही कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर रवि मित्तल ने कहा कि प्रभावित परिवार को जिला प्रशासन हर संभव सहायता करेगा। प्रभावित परिवार के परिजनों को 10 लाख मुआवजा दी जाएगी। कलेक्टर ने खदान को सील करने के सख्त निर्देश दिए हैं। अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जॉच समिति भी गठित करने का निर्देश दिया गया है।

छत्तीसगढ़ फिल्म नीति 2021 राजपत्र में प्रकाशित… फिल्म उद्योग से जुड़े हजारों स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आइएएस अफसरों का तबादला…लिस्ट में इन बड़े अफसरों के नाम
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 92605 नए मामले
सन नियो की अभिनेत्रियां बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और स्तुति विंकले ने 2024 के अनुभवों पर की चर्चा, अपनी साल 2025 से जुड़ी उम्मीदों को किया साझा
Big news : भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, छत्तीसगढ़ में पार्टी नेताओं पर लगाया था दुर्व्यवहार का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : GST बकाया पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का केन्द्र पर हमला, ट्वीट कर कह दी यह बड़ी बात
Next Article त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 60 सीटों 259 प्रत्याशी मैदान में, वोटिंग जारी, जानिए क्या कहते हैं गठबंधन के आंकड़े त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 60 सीटों 259 प्रत्याशी मैदान में, वोटिंग जारी, जानिए क्या कहते हैं गठबंधन के आंकड़े

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?