ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत और अमेरिका 2 + 2 मंत्री स्तरीय वार्ता आज, विदेश और रक्षा नीति पर होगा जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

भारत और अमेरिका 2 + 2 मंत्री स्तरीय वार्ता आज, विदेश और रक्षा नीति पर होगा जोर

By @dmin
Published: December 18, 2019
Share
SHARE

वॉशिंगटन ,भारत और अमेरिका के मंत्रियों की अमेरिकी धरती पर होने वाली पहली टू प्लस टू वार्ता अत्यंत गुणवत्तापूर्ण और कारगर साबित हो सकती है जिसमें द्विपक्षीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने वाले कुछ अहम समझौते हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह बात कही। विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय में बुधवार (18 दिसंबर) को विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मेजबानी उनके अमेरिकी समकक्ष विदेश मंत्री माइक पोम्पियो तथा रक्षा मंत्री मार्क एस्पर करेंगे।

पहली टू प्लस टू वार्ता नयी दिल्ली में पिछले साल सितंबर में हुई थी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में प्रणाली को मंजूरी दी थी। आगामी 18 दिसंबर को होने वाली वार्ता से पहले इस साल मोदी और ट्रंप की चार मुलाकातें हुई हैं। इनमें सितंबर के महीने में ह्यूस्टन में दोनों का संयुक्त संबोधन शामिल है।

यहां भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, ”टू प्लस टू वार्ता भारत और अमेरिका के बीच सर्वोच्च स्तर की संस्थागत प्रणाली है जो विदेश नीति, रक्षा तथा सामरिक मुद्दों पर हमारे नजरियों को साथ लाती है। पहली बार अमेरिका में इस तरह का संवाद हो रहा है।” श्रृंगला ने टू प्लस टू वार्ता से पहले पीटीआई ने कहा, ”हमारे दोनों देशों के बीच विदेश नीति तथा रक्षा के क्षेत्रों में बहुत प्रगति हुई है तथा हम अत्यंत गुणवत्तापूर्ण मुलाकात के लिए आशान्वित हैं।”

दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के लिए अमेरिका के उप सहायक रक्षा मंत्री जोए फेल्टर ने कहा कि बैठक हो रही है, यह तथ्य ही अपने आप में सफलता की ओर इशारा करता है तथा इस बात का प्रमाण है कि अमेरिका एवं भारत दोनों अपने समान हितों के लिए संबंधों एवं सहयोग को कितनी प्राथमिकता देते हैं। फेल्टर ने पीटीआई से कहा, ”मंत्री अमेरिका-भारत संबंधों के निर्माण की तथा ऐसे भविष्य के साझा दृष्टिकोण को पाने की दिशा में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराना चाहेंगे जहां भारत एक बड़ी महाशक्ति तथा क्षेत्र में सुरक्षा प्रदाता के रूप में अपनी स्वाभाविक भूमिका समझता है।”

दोनों देश, ‘सैन्य सूचना की सामान्य सुरक्षा के औद्योगिक सुरक्षा अंश के समझौते (जीएसओएमआईए-आईएसए) पर औपचारिक रूप से दस्तखत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रारंभिक टू प्लस टू वार्ता में हुई संचार अनुकूलता तथा सुरक्षा सहमति (सीओएमसीएएसए) को कारगर बनाने वाला समझौता होगा।

घर पर दुर्घटनावश गंभीर रूप से चोटिल सांसद सरोज पांडेय को बेहतर उपचार के लिए रायपुर लाने बनेगा ग्रीन कॉरीडोर…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक देवेंद्र ने की पहल,भव्य गार्डन बना लोगों के आकर्षण का केंद्र, 40 लाख की लागत से बनाया गया वार्ड का सबसे खूबसूरत गार्डन
हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर : सीएम भूपेश बघेल ने की सीएम सुक्खू से बात, हालातों पर की चर्चा
तेजपुर यूनिवर्सिटी के 18वें दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी: टीम इंडिया की जीत से हैं गदगद, कहा- चोट के बावजूद खिलाड़ी डटे रहे और जीते
Bhilai Crime : हाइवा चालक ने कईं वाहन और मवेशियों को कुचला, 20 किमी बाद पलटी गाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीन की UN में ‘कश्मीर चर्चा’ चाल हुई फेल
Next Article ट्रंप ने स्पीकर नैंसी पेलोसी को लिखा पत्र, महाभियोग प्रक्रिया रोकने को कहा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?