ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा की दीनदयाल रसोई से प्रतिदिन बांटा जा रहा 2 हजार पैकेट भोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

भाजपा की दीनदयाल रसोई से प्रतिदिन बांटा जा रहा 2 हजार पैकेट भोजन

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजधानी रायपुर में कोरोना महामारी संक्रमण के इस कठिन दौर में लॉक डाउन में जरूरतमंदों के सहयोग के लिए हेल्प डेस्क चलाया जा रहा है। लॉक डाउन के दौरान राजधानी के बहुत से गरीब परिवार जो रोज कमा कर अपनी जीविकोपार्जन करते थे आज संकट में आ गए है ऐसे गरीब परिवारों की सहायता के लिए भाजपा द्वारा 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस से दीनदयाल रसोई प्रारंभ की गई है। दीनदयाल रसोई में भाजपा कार्यकर्ताओं के आपसी सहयोग से प्रतिदिन 2000 पैकेट भोजन पका कर जरूरतमंद गरीब परिवारों के लिए दोपहर और रात के खाने की व्यवस्था की जा रही है।

भाजपा के दीनदयाल रसोई द्वारा की जा रही सेवा का निरीक्षण सांसद सुनील सोनी एवं भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंजय शुक्ला ने किया। उन्होंने सेवा में लगे कार्यकर्ताओं की इस विपदा के समय में की जा रही सेवा की सराहना की। सांसद सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने फोन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से बात करवाई। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को इस सेवा कार्य को तब तक करते रहने की अपील की जब तक यह संकट टल ना जाये। सांसद सुनील सोनी व भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंजय शुक्ला ने भी कार्यकर्ताओं संग भोजन पैक कर श्रमदान किया।

दीनदयाल रसोई के माध्यम से पंडरी किन्नर बस्ती, एकता हॉस्पिटल, गांधी नगर, दुर्गा नगर, सद्दू हाउसिंगबोर्ड, डब्लू.आर.एस. कालोनी, फाफाडीह भाटापारा, फोकट पारा, भावना नगर राजातालाब सहित विभिन्न हॉस्पिटलों व शहर के अन्य स्थानों पर जरूरतमंदों तक भोजन पैकेट पहुंचाया जा रहा है।

भाजपा के हेल्प डेस्क व दीनदयाल रसोई में प्रमुख रूप से अंजय शुक्ला, अमरजीत छाबड़ा, किशोर महानंद, सुब्रत चाकी, अमित मैशेरी, विपिन पटेल, उमेश घोरमोड़े,अनूप खेलकर, संजय सोलंकी, गोविंदा गुप्ता, उत्कर्ष त्रिवेदी, रवि कुमार, सकिल भाई, दिलीप धनकर, अर्चना शुक्ला, आशीष तांडी सुबह शाम सहयोग कर रहे है।

बड़ी घोषणा: सीएम ने दिये 1320 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र लगाने के निर्देश
Breaking News : छत्तीसगढ़ में 55% से बढ़कर 58% हुआ DA, सरकारी कर्मियों को केंद्र के समान मिलेगा भत्ता, CM साय का ऐलान
सड़क किनारे अवैध कब्जों पर की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई
बलौदाबाजार में महतारी सदन निर्माण का भूमिपूजन, 24.70 लाख की लागत से बनेगा भवन
छत्तीसगढ़ के दो IPS अफसरों को मिली केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, नेहा चंपावत NCRB और अभिषेक पाठक BSF के IG बनाए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तबलीगी जमात के लापता सदस्यों को खोजने सघन अ‎भियान चलाया जाए: हाई कोर्ट
Next Article गरियाबंद वन मण्डल में पांच लाख की अवैध लकड़ी चिरान जब्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?