ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास फिर रॉकेट हमला, परमाणु समझौते से एक कदम और पीछे हटा ईरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास फिर रॉकेट हमला, परमाणु समझौते से एक कदम और पीछे हटा ईरान

By @dmin
Published: January 6, 2020
Share
SHARE

तेहरान/बगदाद. अपने नेता कासिम सुलेमानी की हत्‍या से भड़के ईरान ने 6 बड़े देशों के साथ वर्ष 2015 में हुई परमाणु डील से एक कदम और पीछे हटने का ऐलान किया है। ईरान ने कहा है कि वह अब यूरेनियम का संवर्धन बिना किसी रोकटोक के करेगा। हालांकि ईरान ने यह भी कहा कि वह संयुक्‍त राष्‍ट्र की परमाणु निगरानी संस्‍था के साथ सहयोग जारी रखेगा। इस बीच इराक की राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन इलाके में सोमवार देर रात फिर रॉकेट और मोर्टार हमले हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये रॉकेट अमेरिकी दूतावास के पास गिरे हैं। इन हमलों में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।
ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने कहा कि उनका देश अब परमाणु कार्यक्रम पर लगाई गई किसी सीमा को नहीं मानेगा। चाहे वह यूरेनियम का संवर्धन हो या फिर उसकी क्षमता हो। यही नहीं ईरान यूरेनियम के संवर्धन के स्‍तर या परमाणु शोध और विकास कार्यक्रमों पर अब कोई रोक स्‍वीकार नहीं करेगा। बता दें कि यूरेनियम से बिजली के साथ परमाणु बम भी बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस ऐलान के साथ ईरान ने यह संकेत दे दिया है कि वह परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगा।

ईरान ने कहा कि अगर उस पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया जाता है तो वह समझौते की शर्तो को दोबारा मान लेगा। बता दें कि ईरान के अपने परमाणु कार्यक्रम सीमित करने के बदले में 2015 के इस समझौते के तहत उस पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया गया था। हालांकि अमेरिका के इस सौदे से हटने के बाद उसने ईरान पर अशक्त करने वाले प्रतिबंध फिर से लगा दिए थे जिससे गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

ईरान ने 2015 में वैश्विक ताकतों के साथ यह समझौता किया था। पश्चिमी सरकारों को लंबे समय से यह डर था कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के जरिए परमाणु हथियार विकसित कर सकता है। उधर, ईरान हमेशा से कहता रहा है कि उसके कार्यक्रम शांतिपूर्ण मकसदों के लिए है। सौदे की शर्तों के तहत ईरान 300 किलोग्राम से अधिक कम संवर्धित यूरेनियम नहीं जमा कर सकता।

इस बीच सुलेमानी की हत्‍या के बाद इराक में अमेरिकी दूतावास पर हमले का दौर जारी है। रविवार देर रात को एक बार फिर से ईरान समर्थन मिलिशिया ने अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट और मोर्टार से हमला किया है। इस हमले में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले शनिवार रात को भी ईरान समर्थक मिलिशिया ने रॉकेट हमला किया था।

कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 24 घंटे में पांच दहशतगर्द ढेर
टोक्यो ओलंपिक: निशानेबाजी में भारत का पदक पक्का, फाइनल में पहुंचे सौरभ चौधरी
भारत बायोटेक ने बनाया देश का पहला कोरोना वायरस वैक्सीन कोवाक्सिन, जुलाई से शुरू होगा इंसानों पर परीक्षण
सरकार ने 28 फीसदी किया महंगाई भत्ता, एक जुलाई से लागू होगी बढ़ी दर
एक्शन मोड में चुनाव आयोग: शुरू की उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी, कहा- जल्द घोषित होगा कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नोटबंदी के वक्त IAF ने पहुंचाए 625 टन नोट’
Next Article ईरान पहुंचा सुलेमानी का शव, नम आंखों से सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?