ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोधन न्याय योजना का भिलाई निगम में बेहतर कियान्वयन…. किया प्रदेश में पहला वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गोधन न्याय योजना का भिलाई निगम में बेहतर कियान्वयन…. किया प्रदेश में पहला वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय

By @dmin
Published: November 9, 2020
Share
Better implementation of Godan Nyaya Yojana in Bhilai Corporation
Better implementation of Godan Nyaya Yojana in Bhilai Corporation
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना का बेहतर क्रियान्वयन भिलाई निगम में हो रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई पूरे छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर विक्रय करने वाला पहला निगम की सूची में शामिल हो गया है। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी केन्द्रों में गोबर क्रय कर वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने का कार्य भिलाई में जोर शोर से किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना की शुरूआत 20 जुलाई को हुई थी।
महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के कुशल निर्देशन में योजना की शुरुआत के पहले तारिख को ही निगम ने पूरी तैयारी गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट बनाने को लेकर कर ली थी। तब 5 ग्रीन बैग वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए लाए गए थे। प्रथम दिन ही ग्रीन बैग में गोबर डालकर वर्मी कम्पोस्ट बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया और अब वर्मी कम्पोस्ट निर्माण हुआ तो इसे कृषि विभाग के लैब में टेस्ट कराया गया जहां वर्मी कम्पोस्ट विभिन्न स्तर के मानको पर खरा उतरा और विक्रय के लिये तैयार हो गया।

वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र के कृषको ने क्रय किया वर्मी कम्पोस्ट
नेहरू नगर के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरी ने बताया कि 120 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय आज गौठान समिति ने किया और भिलाई निगम पहला ऐसा निगम बन गया जो वर्मी कम्पोस्ट बनाने से लेकर विक्रय करने में तेज गति से कार्य करते हुए अग्रणी स्थान हासिल किया है। गोधन न्याय योजना के तहत केन्द्रों में 2 किलोग्राम, 5 किलोग्राम एवं 30 किलोग्राम का बैग तैयार किया गया है, ताकि लोगों द्वारा आवश्यकता अनुरूप वर्मी कम्पोस्ट क्रय किया जा सके। जोन 01 के गोबर खरीदी केन्द्र में कुल 14 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट विक्रय के लिए तैयार हो गया है! यहां 30 टंकिया निर्मित की गई है, जिनमें वर्मी कंपोस्ट तैयार होने की कगार पर है। बांकि की टंकियो में भी वर्मी कम्पोस्ट तैयार हो रहा है। जोन 04 के गोबर खरीदी केन्द्र में भी वर्मी कम्पोस्ट शीघ्र तैयार हो जाएगा। यहां 23 टंकियों में वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है। इसी प्रकार जोन 03 में 10 टंकियां और जोन 02 में 34 टंकियों में वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है।

वर्मी कम्पोस्ट खरीदी के लिये इस प्रकार कराए पंजीयन
गोबर खरीदी केन्द्रों में वर्मी कम्पोस्ट प्राप्त करने के लिये साख समिति (पैक्स) से पंजीयन कराना आवश्यक है। भिलाई में साख समिति कोहका मेन रोड में शासकीय स्कूल के पास स्थित है, जहां पर आसानी से पंजीयन करा सकते है, पंजीयन के लिए केवल नाम और मोबाइल नंबर की आवश्यकता है। पंजीयन उपरान्त वर्मी कम्पोस्ट खरीदी के लिये इसी साख समिति में पैसे जमा कर रसीद प्राप्त होगा! रसीद को गोबर खरीदी केंद्रों में दिखाकर वर्मी कंपोस्ट प्राप्त कर पाएंगे! रसीद कटाने के साथ ही एक सप्ताह के भीतर गौठान समिति के खाते में वर्मी कम्पोस्ट की राशि जमा हो जाएगी। वित्तीय प्रवाह की बात करें तो 2 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदा जा रहा है, प्रयोगशाला परीक्षण एवं अन्य व्यय 25 पैसे प्रति किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट, प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग के लिए 65 पैसा प्रति किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट, विपणन हेतु 50 पैसे प्रति किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट के खर्च का आंकलन करते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं को 75:25 के अनुपात में शुद्ध लाभ मिलेगा! अब शासन की महत्वकांक्षी योजना से जुड़कर वर्मी कम्पोस्ट विक्रय कर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति में मजबूती लाएंगी जिसकी शुरूआत आज से हो गयी है।

यह है छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी, कीमत इतनी कि सुनकर पसीने छूट जाए… जानिए क्या इस सब्जी में खास
भारत में कोरोना: टूटा अब तक का रिकार्ड… पिछले 24 घंटों में 70 हजार के करीब नए मामले…..संक्रमितों का आंकड़ा 28 लाख के पार
सट्टा खाईवालों की कथित प्रताडऩा से परेशान युवक ने लगाया मौत को गले
CG NEWS : सुकमा में दो हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, दोनो पर था आठ-आठ लाख का इनाम
साय सरकार की पहल : छत्तीसगढ़ के 160 आईटीआई होंगे अपग्रेड, युवाओं को मिलेगा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Ahmedabad and Mumbai doctors give tips on diabetes awareness लायंस क्लब का वेबिनार: मधुमेह जागरुकता पर अहमदाबाद व मुंबई के डॉक्टरों ने दिए टिप्स
Next Article दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग से 1500 झुग्गियां जलकर राख, सैकड़ों लोग बेघर छत्तीसगढ़ में भी लगी पटाखों पर रोक…. केवल हरित पटाखे फोडऩे का निर्देश… समय भी तय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?