ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुदूर वनांचल में भी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सुदूर वनांचल में भी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं

By @dmin
Published: February 9, 2021
Share
सुदूर वनांचल में भी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं
सुदूर वनांचल में भी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं
SHARE

मुख्यमंत्री ने प्रेरित किया था छात्रों को, सही दिशा में सही प्रयास ही सफलता की कुंजी
रायपुर। देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान कर कुछ कर गुजरने की चाहत हर युवा में होती है। आज के इस प्रतियोगी दौर में हर युवा चाहता है कि वो दूसरों से दो कदम आगे रहे जिसके लिए वे निरंतर अथक प्रयास में जुटे रहते हैं। प्रदेश के अंतिम छोर में घने जंगल, नदी, पहाड़ से घिरे सुकमा जिले के युवाओं में भी यह ललक है। कोई प्रशासनिक अधिकारी बन कर समाज को बेहतर करना चाहता है तो कोई डॉक्टर या इंजीनियर बन कर देश हित में अपना योगदान देना चाहता है। सुकमा में भी ऐसे युवाओं की बहुतायत है जो ऐसे विभिन्न उच्च पदों पर काबिज होकर अपना जीवन देश, प्रदेश और समाज के उत्थान में लगाना चाहते हैं। लंबे समय से नक्सल हिंसा से पीडि़त होने के कारण यहां विकास की गति धीमी रही है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को पिछले दिनों सुकमा प्रवास के दौरान विवेकानन्द युवा शक्ति केन्द्र स्टडी सर्कल के युवाओं से मिले थे और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए उन्हें प्ररित किया था। जिले के युवाओं को शिक्षा का बेहतर माहौल मुहैया कराने और उनकी प्रतिभा को तराशने एवं सही दिशा देने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र की शुरुआत की गई है। युवा शक्ति केंद्र में जिले के प्रतिभावान युवाओं के पढऩे लिखने के लिए ग्रन्थालय और स्टडी क्लब के साथ सर्व सुविधा युक्त व्यायामशाला भी यहां बनाई गई है। ताकि युवा खुद को स्वस्थ और तंदरुस्त भी बनाए।
सुकमा जिला के युवा अब अपना अधिकांश समय ग्रंथालय में किताबों की बीच बिताने लगे हैं। 60.41 लाख की लागत से बने इस ग्रन्थालय में विभिन्न विषयों की लगभग 3000 पुस्तकों के साथ ही 06 कम्प्युटर भी हैं ताकि छात्र किताबों से परे देश विदेश की जानकारी इन्टरनेट के माध्यम से पा सके। संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय शिव कुमार ने बताया कि वे स्नातक पूर्ण करने के बाद से ही प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अच्छी किताबें लेने के लिए अक्सर उन्हें जगदलपुर या रायपुर जाना पड़ता था पर अब जिला मुख्यालय में ग्रन्थालय की शुरुआत से उन्हें सारी जरूरी किताबें यहीं मिल जाती है। वे प्रतिदिन 6 घंटे ग्रन्थालय में किताबों के बीच रहकर अपने समय का सदुपयोग करते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही कुमारी संगीता ने बताया कि ग्रन्थालय में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पर्याप्त पुस्तकें जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही इन्जीनियरिंग, मेडिकल, नेट आदि की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं जिसका लाभ सुकमा के छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए आदर्श मिश्रा ने बताया कि ग्रन्थालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के साथ ही साहित्यिक, उपन्यास, दार्शनिक, अंकगणित सहित भिन्न प्रकार के पुस्तकों के साथ ही अखबार और महत्वपूर्ण मैगजीन्स जैसे कुरुक्षेत्र, योजना, घटना चक्र इत्यादि है जिससे ना केवल युवाओं को परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल रही है बल्कि युवाओं में मूलभूत निर्माण में सहायता मिल रही है।
विवेकानन्द युवा शक्ति केन्द्र परिसर में स्थित सर्वसुविधा युक्त जिला ग्रन्थालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा 1 फरवरी को किया गया था। जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल से युवाओं में काफी उत्साह है। सुकमा जैसे क्षेत्र में प्रशासन के इस पहल से यहां के युवाओं का मनोबल बढ़ा है, अब वे प्रदेश के बड़े शहरों का रुख किये बगैर ही प्रशासनिक सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। युवाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा और जिला प्रशासन को जिला ग्रंथालय के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया।

राज कुंद्रा का पोर्न रैकेट: वेबसीरीज में काम का प्रलोभन देकर ऑडिशन के बहाने बनती थी अश्लील फिल्म…. पुलिस ने किए कई खुलासे
टमाटर के ट्रक से गिरा मजदूर, पेट में गहरा धंसा टायर रॉड
हद है, यहां कृषि केंद्र में बेच रहे थे इंसानों के बीमारी की दवाई, राजस्व विभाग ने छापा मारा तो मचा हड़कंप, छह दुकानें सील
कोरोना संकट: अंपायर मेनन और रीफेल भी आईपीएल से हटे…. परिवार में संक्रमण को बताया कारण
Breaking News : CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा- सरकारी कर्मचारियों का DA 4%, संविदाकर्मियों का वेतन 27% बढ़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुदूर वनांचल में भी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं सुदूर वनांचल में भी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं
Next Article छत्तीसगढ़ कुपोषण में कमी लाने वाले राज्यों में अग्रणी कुपोषण को मात देकर फिर खिलखिलाया बचपन

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?