ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : शादी की रश्म पूरी होने से पहले खुला ऐसा राज कि हो गई दूल्हे की जमकर धुनाई.. पढ़ें यह रोचक खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

CG News : शादी की रश्म पूरी होने से पहले खुला ऐसा राज कि हो गई दूल्हे की जमकर धुनाई.. पढ़ें यह रोचक खबर

By Mohan Rao
Published: April 24, 2024
Share
कोरबा में दूल्हे की पिटाई
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी की रश्म पूरी होने से पहले जमकर धुनाई हो गई। शादी के मंडप पर घरातियों को दूल्हे का ऐसा राज पता चला कि सबका गुस्स फूट पड़ा। यही नहीं पिटाई के दौरान दूल्हे के सिर से उसके नकली बाल भी निकल गए। दरअसल घरातियों को दूल्हे के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिल गई थी इसके बाद पूरा मामला बिगड़ गया। बीच बचाव करने पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान लोगों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई।

कोरबा निवासी अशोक केवट ने अपनी बेटी की शादी दादू राम नाम के व्यक्ति से तय की थी। दादू राम जांजगीर-चांपा जिले के पिसौद का रहने वाला है। दादूराम ने खुद को गुजरात के वडोदरा स्थित सयाजी होटल का असिस्टेंट मैनेजर बताया। इसके बाद शादी तय हो गई। मंगलवार को शादी की रश्म पूरी होने लगी। शादी की रश्म पूरी होने ही वाली थी कि इस दौरान दूल्हन के घरवालों के मोबाइल पर अज्ञात युवती ने फोटो व वीडियो भेजा। फोटो व वीडियो से पता चला कि दादू राम पहले से शादी शुदा है और वह होटल का मैनेजर नहीं बल्कि वहां वेटर का काम करता है। उसने यह सारी बातें छिपाते हुए शादी की।

बाल भी नकली निकले, विग लगाकर पहुंचा था शादी करने
जैसे ही दादूराम के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी परिवार को लगी तो सभी आक्रोशित हो गए। महिलाओं ने जूते की माला पहनाकर दादूराम की जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान दादूराम के सिर से बाल भी निकल गए। यह देख घराती और भड़क गए, क्योंकि दादूराम विग लगाकर आया था। गंजा होने के कारण दादूराम ने यह कदम उठाया और इसकी जानकारी छिपाई। इसके कारण घरातियों का आक्रोश और बढ़ गया।

घरातियों से पुलिस की तिखी नोंकझोंक
विवाद की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी घरातियों की तिखी नोंकझोंक हुई। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने दादू राम को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं इस मामले में दादूराम ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा नहीं है और उसे फंसाने के लिए साजिश की गई है। उसने कहा कि यह फोटो व वीडियो गलत है भेजने वाली लड़की झूठ बोल रही है। बहरहाल इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मुंबई-गोवा क्रुज शिप पर क्रु सदस्य कोरोना संक्रमित, 2000 लोग फंसे
छत्तीसगढ़ में बजट सत्र, राज्यपाल बोलीं- सरकार ने खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ध्यान दिया
Bhilai Breaking : धोखाधड़ी केस में जेल गया शख्स, इधर घर पर भूख से हो गई कुत्ते व खरगोशों की मौत… पढ़ें पूरी खबर
Gustakhi Maaf: मोदी जी, इन पढ़े लिखों का क्या करें
अनावश्यक घर से बाहर न निकले,कलेक्टर और एसपी ने की अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 190 # 24 April 2024
Next Article पुरानी रंजिश में बीए के छात्र पर जानलेवा हमला, पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस… देखें Video
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?