ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : धोखाधड़ी केस में जेल गया शख्स, इधर घर पर भूख से हो गई कुत्ते व खरगोशों की मौत… पढ़ें पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : धोखाधड़ी केस में जेल गया शख्स, इधर घर पर भूख से हो गई कुत्ते व खरगोशों की मौत… पढ़ें पूरी खबर

By Mohan Rao
Published: August 25, 2023
Share
मौके पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार व एनिमल सेवर संस्था की मदद से किया रेस्क्यू
SHARE

भिलाई। सेक्टर-1 में रहने वाले एक पशु प्रेमी शख्स का जेल जाना उसके पालतू जानवरों की जान पर बन आई। दरअसल पारिवारिक संपत्ति विवाद के कारण सगी बहन ने ही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बीते 10 अगस्त को वह जेल गया और इधर घर पर बंद जानवर भूख से तड़पने लगे। शुक्रवार को यहां रहने वाले 14 में से 1 कुत्ते व दो खरगोशों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची एनिमल सेवर संस्था की मदद से कुत्तों का रेस्क्यू किया।

यह पूरा मामला सेक्टर-1 क्रास स्ट्रीट निवासी सबस्टीन सेंटियागो के निवास का है। सबस्टीन सेंटियागो की बहन अबस्टीन सेंटियागो ने अपने भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। अबस्टीन सेंटियागो का आरोप है कि फर्जी चेक से उसके भाई ने 2.30 लाख रुपए की निकाल लिए। इसके अलावा पारिवारिक संपत्ति विवाद भी चल रहा है। अबस्टीन सेंटियागो की शिकायत पर सबस्टीन सेंटियागों को धारा 420 के तहत जेल हो गई। बीते 10 अगस्त से वह जेल में बंद है। चुंकि सबस्टीन सेंटियागों घर पर अकेला रहता था इसलिए जेल जाने के कारण घर पर ताला लगाना पड़ा।

घर पर बंद हो गए 14 पालतू कुत्ते व खरगोश
सबस्टीन सेंटियागो एक डॉग लवर है और उसने 14 कुत्ते पाल रखे थे। कुत्तों के साथ उसने कुछ खरगोश भी पाले। इधर जेल जाने के बाद घर पर ताला लगा और सभी जानवर घर में बंद हो गए। पिछले 15 दिनों से कुत्ते घर पर बंद हैं और इस बीच सभी भूख से तड़पने लगे। इसबीच शुक्रवार को घर से बदबू आने लगी। सबस्टीन सेंटियागो की बहन अबस्टीन सेंटियागो को इसकी जानकारी हुई तो उसने भट्‌टी थाने में इसकी सूचना दी। सूचना के बाद शुक्रवार की सुबह भट्‌टी पुलिस की टीम, छत्तीसगढ़ एनिमल सेवर संस्था व तहसील घर पहुंचे और कागजी कार्रवाई के बाद घर का ताला तोड़कर सभी कुत्तों का रेस्क्यू किया गया।

भूख से कुत्तों की हालत हुई नाजुक
रेस्क्यू के बाद सभी कुत्तों को घर से बाहर निकाला गया। इस दौरान एक कुत्ते की मौत हो गई और दो खरगोश व एक मछली भी मर गई। बाकि बचे 13 कुत्तों की हालत भी काफी नाजुक है। एनिमल सेवर संस्था ने सभी कुत्तों का मेडिकल चेकअप किया और उन्हें खाना खिलाया। सभी कुत्तों को सुरक्षित स्थल पर रखा गया है। इस मामले में भट्‌टी थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। एक कुत्ता, दो खरगोश व एक मछली की मौत हो गई है। तहसीलदार की मौजूदगी में शेष बचे जानवरों को रेस्क्यू किया गया।

आधार नंबर न देने पर नहीं बनेगा वोटर ID कार्ड? जानिए नए बिल में क्या हैं प्रावधान
शासकीय व निजी क्षेत्र में रोजगार के बहुत से अवसर, कॅरियर बनाने का ले संकल्प: डॉ. अतुलकर
राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक, भव्यता से संपन्न कराने दिए निर्देश
कोरबा में रोड़ शो : सीएम साय ने कहा- अटल विश्वास पत्र का एक-एक वादा पूरा करेंगे, ये हमारी गारंटी है
छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में सफलता, एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 313 # 25 August 2023
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ पुलिस मिलेंगे 400 नए वाहन, वित्त विभाग ने दी 33 करोड़ की स्वीकृति, डायल 112 में होंगे इस्तेमाल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?