नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाांधी ने चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से फैल रही है। ऐसे में रैली और सभा करना जनहित में उचित नहीं है। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से भी चुनावी कार्यक्रम नहीं करने की अपील की है। गौरतलब है कि बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होना है। पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। राज्य में अभी तीन चरण का चुनाव बाकी हैं। 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान होगा। इससे पहले सियासी दलों के नेता लगातार प्रचार करने में व्यस्त हैं। सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें चरण में चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।




