ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपार के बापू नगर तालाब की बदल रही है तस्वीर, मरीन ड्राइव जैसा होगा आकर्षक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

खुर्सीपार के बापू नगर तालाब की बदल रही है तस्वीर, मरीन ड्राइव जैसा होगा आकर्षक

By @dmin
Published: June 12, 2020
Share
Bapu Nagar pond of Khursipar is changing the picture, will be attractive like Marine Drive
SHARE

महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निरीक्षण कर जल्द कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बापू नगर वार्ड क्रमांक 29 में स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। शहर को एक विशेष आकर्षण का केंद्र देने के लिए महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी की पहल से अब बापू नगर का यह तालाब जिसे तीन तालाब भी कहा जाता है आकर्षण का केंद्र होगा। 13200 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में फैले इस पूरे तालाब का सौंदर्यीकरण के बाद इस क्षेत्र के लिए यह खास होगा।

Contents
  • महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निरीक्षण कर जल्द कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • होगा मरीन ड्राइव जैसा सुखद एहसास
  • सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह होगा खास
  • तालाब के चारों ओर सुंदर कलाकृतियां

उप अभियंता प्रकृति जगताप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तालाब का कार्य 80 फीसदी तक पूर्ण हो चुका है केवल 20 फीसदी कार्य ही शेष रह गया है जोकि शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को तालाब में हो रहे विकास कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने जोन के अधिकारियों को कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि जल्द ही इसका लुत्फ शहरवासी उठा सकें।

होगा मरीन ड्राइव जैसा सुखद एहसास

राज्य परिवर्तित की राशि 3 करोड़ 33 लाख की लागत से विकसित हो रहे तालाब में बहुत कुछ खास है जिससे यहां पर आने वाले लोगों को मरीन ड्राइव जैसा सुखद एहसास होगा। भिलाई शहर के पटरी के इस पार के क्षेत्र में भेलवा तालाब में काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं, परंतु अब बापू नगर का तालाब विकसित होने से शहरवासी यहां पर भी सुखद अनुभूति ले सकते हैं। पालक के साथ में यहां पर आने वाले बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क एक विशेष आकर्षण का केंद्र होगा जहां पर बच्चे झूला, फिसल पट्टी, हरी-भरी घास का भरपूर आनंद ले पाएंगे और मनोरंजन कर पाएंगे। यह क्षेत्र चिल्ड्रन पार्क के लिए पृथक से विकसित किया जा रहा है।

सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह होगा खास

इस तालाब के सौंदर्यीकरण में जन सुविधाओं को खासा ध्यान रखा गया है! ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु में बैठने के लिए दो गजीबों बनाया जा रहा है। बैठने के लिए चारों ओर 12 बेंच लगाए जाएंगे। एक मुख्य प्रवेश द्वार आकर्षित रूप में होगा, कचरा इधर-उधर न फेंके इसलिए डस्टबिन लगाए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से एक गार्ड रूम रहेगा! रिटेनिंग वॉल, पेवर ब्लॉक, चैनलिंक फेंसिंग, हरियाली के लिए वृक्षारोपण, घाट का निर्माण, चारों तरफ रौशनी बिखेरने के लिए पोल एवं लाइट लगाए जा चुके हैं।

तालाब के चारों ओर सुंदर कलाकृतियां

तालाब के चारों ओर मनमोहक कलाकृतियां बनाई जा रही है, जिसमें बस्तर आर्ट एवं विभिन्न प्रकार के एनिमल की तस्वीरें उकेरी जा रही है! जो इस तालाब में आने वाले लोगों को मनमोहक प्रतीत होंगी। निरीक्षण के दौरान महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि खुर्सीपार बापू नगर में विकसित हो रहा तालाब शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा, जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है जल्द ही यह तालाब एक नए स्वरूप में दिखेगा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरुण पाल लहरें, अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र सिंह, जोन आयुक्त प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, उप अभियंता प्रकृति जगताप आदि उपस्थित रहे।

वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस… लंबे समय से थे बीमार
केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा- कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा कम रखने पर दें ध्यान
खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है छत्तीसगढ़, सीएम साय बोले- नए उद्योग के लिए अपार संभावनाएं
प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल, भक्तों के लिए विशेष इंतज़ाम, पहले दिन पहुंचे पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
विधायक रिकेश ने खुद थामा उस्तरा, ग्राहक की बनाने लगे दाड़ी… Video शेयर कर बताया क्यों किया ऐसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Decision in high level meeting: 19 lakh farmers of the state will get second installment of justice scheme on 20 August उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय: 20 अगस्त को राज्य के 19 लाख किसानों को मिलेगी न्याय योजना की दूसरी किश्त
Next Article Investigation committee set up for elephant deaths in the state: report to be given in a month प्रदेश में हाथियों की मृत्यु के लिए जांच समिति गठित: एक माह में देगी रिपोर्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?