ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में हाथियों की मृत्यु के लिए जांच समिति गठित: एक माह में देगी रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश में हाथियों की मृत्यु के लिए जांच समिति गठित: एक माह में देगी रिपोर्ट

By @dmin Published June 12, 2020
Share
Investigation committee set up for elephant deaths in the state: report to be given in a month
SHARE

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि वन विभाग ने हाथियों की मृत्यु की घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। प्रदेश में तीन हाथियों की मृत्यु के मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री के.सी. बेवर्ता की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी एक माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

वन मंत्री अकबर ने बताया कि जांच कमेटी में वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ. आरपी मिश्रा, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. देवा देवांगन को सदस्य और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी को सदस्य सचिव बनाया गया है। यह जांच कमेटी हाथियों की मृत्यु के कारण एवं परिस्थितियां, क्या किसी स्तर पर कोई चूक हुई है यदि हां तो उत्तरदायित्व, क्या इस घटना को रोका जा सकता था सहित अन्य कोई ऐसा बिन्दु जिसे जांच दल जांच के दौरान आवश्यक समझे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए और क्या उपाए किए जाने चाहिए पर अपनी रिपोर्ट देगी।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि इस मामले को वन विभाग ने पूरी गंभीरता से लिया है। पीसीसीएफ स्तर के अधिकारी के साथ-साथ वन मंडलाधिकारी, एसडीओ, रेंज आफिसर सहित सभी बड़े अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं। पोस्ट मार्टम का काम पूरा हो चुका है। तीनों हाथियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। एक हाथी की मृत्यु हृदयाघात, दूसरे हाथी की टाक्सीसिटी और तीसरे हाथी की इन्फेक्शन के कारण मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारत सरकार के वाइल्ड लाइफ से जुड़े अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात-चीत हुई है। पूरे मामले में एक माह के भीतर रिपोर्ट आने पर जांच रिपोर्ट में जो भी कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी, उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin June 12, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bapu Nagar pond of Khursipar is changing the picture, will be attractive like Marine Drive खुर्सीपार के बापू नगर तालाब की बदल रही है तस्वीर, मरीन ड्राइव जैसा होगा आकर्षक
Next Article Relief news for salon operators: Now shop will be able to play on Sunday also, this will be the time सेलून संचालकों के लिए राहत की खबर: अब रविवार को भी खोल सकेंगे दुकान, यह होगा समय

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?