ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG के PDS दुकानों में अब होगा बैंकिंग का काम, छत्तीसगढ़ में मॉडल राशन की दुकानों पर काम शुरू… जानिए क्या होगा खास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG के PDS दुकानों में अब होगा बैंकिंग का काम, छत्तीसगढ़ में मॉडल राशन की दुकानों पर काम शुरू… जानिए क्या होगा खास

By Mohan Rao
Published: November 20, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में खुलेंगी मॉडल राशन दुकानें
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मॉडल शासकीय उचित मूल्य की दुकान शुरू किए जाएंगे। यह दुकानें जिलों में चरणबद्ध ढंग से शुरू की जाएंगी। खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने खाद्य अधिकारियों को इसके लिए तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मॉडल उचित मूल्य दुकानों में राशन सामग्री के साथ अन्य जरूरी वस्तुएं भी बिक्री के उपलब्ध रहेंगेी। इसके अलावा बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में खाद्य अधिकारियों को राज्य के हर जिले में जिला प्रशासन के सहयोग से मॉडल राशन दुकान शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नवीन धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। सभी जिलों में राईस मिलों के पंजीयन का कार्य पूर्ण कर धान का उठाव तेजी से किया जाए।

खाद्य विभाग के संचालक सत्यनारायण राठौर ने बैठक में कहा कि माह नवम्बर की राशन सामग्री का भण्डारण समय पर करने के साथ ही क्लोजिंग स्टॉक की गणना की कार्यवाही सभी जिलों द्वारा पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि राशनकार्डों में आधार सीडिंग हेतु शेष सदस्यों की कार्रवाई नवम्बर माह में पूर्ण की जाये। नए जिलों में प्रोग्रामर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की जाये। उचित मूल्य दुकानों के संचालन को आर्थिक रूप से अधिक लाभदायक बनाये जाने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, दूरसंचार विभाग, ऑयल कंपनियों तथा नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा दिए गए सुझाव अनुसार नई योजनायें लागू की जाए।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कस्टम मिलिंग तथा विभाग के अन्य मुद्दों पर विस्तृत प्रशिक्षण भी अधिकारियों को इस मौके पर दिया गया। इसके साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकानों के जरिए उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, दूरसंचार विभाग, ऑयल कंपनियों और नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में खाद्य विभाग के अपर संचालक राजीव जायसवाल, अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त संचालक दयामणी मिंज, विक्रमराम भगत, नागरिक आपूर्ति निगम के कंपनी सचिव संदीप अग्रवाल, सहायक महाप्रबंधक संतोष अग्रवाल एवं प्रदेश के सभी खाद्य नियंत्रक एवं खाद्य अधिकारी उपस्थित थे।

चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
काबुल एयरपोर्ट के नजदीक करीब 150 लोगों को तालिबान ने किया किडनैप, अधिकतर भारतीय: अफगान मीडिया
खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही, अवैध खनिज परिवहन करते 36 वाहन जप्त
खेल में भी आगे बढऩे एवं उपलब्धि हासिल करने की हैं असीम संभावनाएं: अनिला भेंडिय़ा
Railway breaking : हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को राहत, बिलासपुर से काचेगुडा के बीच 4 फेरों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : भिलाई की युवती की बिलासपुर में हत्या, चार दिन से थी लापता… सेंट्रो कार में मिली लाश
Next Article जो खोया है उसकी आह आह, जो बच गया है उसकी वाह वाह करो : राष्ट्र संत ललितप्रभ जो खोया है उसकी आह आह, जो बच गया है उसकी वाह वाह करो : राष्ट्र संत ललितप्रभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?