ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने लॉन्च की कोरोना की नई दवा, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी भी रहे मौजूद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने लॉन्च की कोरोना की नई दवा, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी भी रहे मौजूद

By @dmin
Published: February 19, 2021
Share
Corona Big Breaking: Baba Ramdev launches coronil pill, claims to be effective in clinical test
Corona Big Breaking: Baba Ramdev launches coronil pill, claims to be effective in clinical test
SHARE

हरिद्वार (एजेंसी)। कोरोना वायरस से निपटने के लिए ‘कोरोनिल’ नाम से इम्युनिटी बूस्टर दवा लॉन्च कर चुकी बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने अब एक नई दवा पेश की है। बाबा रामदेव का कहना है कि यह दवा WHO द्वारा सर्टिफाइड है। इस दवा का नाम भी कोरोनिल टैबलेट ही है। पतजंलि का कहना है कि इस दवा से दुनिया के 158 देेशों को कोरोना से निपटने में मदद मिलेगी। इससे पहले पतंजलि की ओर से बीते साल जून में कोरोनिल नाम से दवा लॉन्च करने का दावा किया था। इस पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद पतंजलि ने कहा था कि यह दवा कोरोना को खत्म करने का दावा नहीं करती है बल्कि इम्युनिटी बूस्टर है। दवा की लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे।

Delhi: Yog Guru Ramdev releases scientific research paper on 'the first evidence-based medicine for #COVID19 by Patanjali'.

Union Health Minister Dr Harsh Vardhan and Union Minister Nitin Gadkari are also present at the event. pic.twitter.com/8Uiy0p6d8d

— ANI (@ANI) February 19, 2021

दवा की लॉन्चिंग के साथ ही इस दौरान एक रिसर्च पेपर भी जारी किया गया, जिसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डॉ. हर्षवर्धन ने लॉन्च किया। पतंजलि आयुर्वेद की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस दवा को 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने मिलकर तैयार किया है। पतंजलि का कहना है कि इन दवाओं से न सिर्फ इम्युनिटी मजबूत होगी बल्कि कोरोना को भी खत्म किया जा सकेगा। पतंजलि ने जो नई दवाएं लॉन्च की हैं, उनमें कोरोनिल और श्वासारी के अलावा पीड़ानिल, आर्थोग्रिट, मधुनाशिनी व मधुग्रिट, मुक्तावटी, थायरोग्रिट, प्रोस्टोग्रिट, इम्यूनोग्रिट, सिस्टोग्रिट आदि प्रमुख हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर पतंजलि के रिसर्च पेपर का विमोचन करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि पतंजलि और केंद्र सरकार का एक ही सपना है कि नई तकनीक के आधार पर आयुर्वेद को स्थापित किया जा सके।
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यदि कोरोना के दौर में आयुर्वेदिक दवाओं को पहचान मिलती है तो फिर इससे अच्छा कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौर में आयुर्वेद की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 50 फीसदी तक पहुंच गई है, जो कोरोना से पहले 15 से 20 फीसदी के करीब ही रहा करता था। इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि ने दवा सिर्फ कारोबार के लिए नहीं बनाई है बल्कि हमने उपचार और उपकार के लिए कोरोना की दवाओं को तैयार किया है। बाबा रामदेव ने कहा कि हम चाहते हैं कि अगले 30 सालों तक इस तरह से आयुर्वेद पर काम करें कि WHO का हेड ऑफिस ही भारत में आ जाए।

Breaking News : दुर्ग में फिर एक मर्डर, टंगिया मारकर अधमरा छोड़ा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
राहुल गांधी कल करेंगे छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारंभ, 524.33 करोड़ की विकास कार्यों का होगा लोकार्पण व भूमिपूजन
Good News : अपने घर का सपना अब हो गया सच, भिलाई निगम क्षेत्र में 17 मार्च को होगा आवासों आबंटन
15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश का पर्दाफाश, हमले के लिए नक्सलियों ने बिछाई थी बारूदी सुरंग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भावुक पोस्ट, कहा- मां का जाना आधार स्तंभ ढह जाने जैसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेना की अहम सूचनाएं पाकिस्तान पहुंचा रहा अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, एक गिरफ्तार शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, एसपीओ शहीद, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Next Article मंगल ग्रह की सतह पर उतरे पर्सेवरेंस रोवर ने भेजी अपनी पहली सेल्फी मंगल ग्रह की सतह पर उतरे पर्सेवरेंस रोवर ने भेजी अपनी पहली सेल्फी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?