ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : अपने घर का सपना अब हो गया सच, भिलाई निगम क्षेत्र में 17 मार्च को होगा आवासों आबंटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Good News : अपने घर का सपना अब हो गया सच, भिलाई निगम क्षेत्र में 17 मार्च को होगा आवासों आबंटन

By Mohan Rao
Published: March 11, 2023
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अब किराएदारी में निवासरत परिवारों को भी खुद का अपना आवास मिल पाएगा। जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर मकान मोर आस के तहत आवेदन जमा किया था तथा पात्र हितग्राही की श्रेणी में आने के बाद अंशदान की राशि जमा की है उन्हें लॉटरी में शामिल करते हुए 17 मार्च को आवास आबंटन किया जाएगा। लॉटरी में सम्मिलित होने के लिए इससे पूर्व पहली किस्त की राशि अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी, तभी यह 17 मार्च को होने वाली आवास आबंटन की प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे।

गौरतलब है कि अंशदान की राशि जमा करने शासन ने बड़ी सहूलियत दी है इसके मुताबिक लॉटरी में शामिल होने के लिए केवल 10% राशि ही प्रथम किश्त के रूप में जमा करनी होगी तथा आसान किस्तों में बाकी की राशि जमा की जा सकती है। पहले प्रथम किस्त की राशि के लिए ज्यादा पैसे जमा करने होते थे परंतु अब शासन ने इसे कम करके लोगों को बड़ी राहत दी है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तमाम प्रक्रियाओं में तेजी लाई जा रही है।

17 मार्च 2023 शुक्रवार को सुबह 10 बजे से भिलाई निगम के मुख्य कार्यालय में लाटरी के माध्यम से आवास आबंटन किया जाएगा। इसके लिए पात्र हितग्राहियों को लॉटरी में शामिल होने के लिए विभाग से सूचना भी दी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आवास एवं योजना शाखा के प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन से निगम के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि मोर मकान मोर आस घटक के अंतर्गत शासन से स्वीकृत आम्रपाली फेस 2 परियोजना 1120 के सूर्या विहार के पीछे खमरिया, 896 यूनिट माइलस्टोन स्कूल के पास, ग्रीन वैली खमरिया एवं 1875 यूनिट के अंतर्गत कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास खमरिया में आवास उपलब्ध है।

कचरा के बेहतर निष्पादन के लिए खमरिया क्षेत्र में बनेगा एसएलआरएम सेंटर…. आयुक्त ने दिए स्थल चयन के लिए अधिकारियों को निर्देश
CG Breaking : युवक की हत्या कर कमर में पत्थर बांधकर डेम में फेंका शव, तीन आरोपी गिरफ्तार… जानिए क्या थी वजह
छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय अवार्ड, इस विभाग की योजना को मिली सराहना, 19 को दिल्ली में सम्मान
CG Politics: कोरबा से सरोज का नाम, कई और भी दावेदार, कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर भाजपा की पैनी नजर; सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य
छत्तीसगढ़ में धान का अवैध भण्डारण, परिवहन व विक्रय… अब तक 1 लाख 52 हजार क्विंटल धान जब्त, मार्कफेड ने जारी किए आंकड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू, चार उम्मीदवार आजमाएंगे अपनी किस्मत, 17 को वोटिंग उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू, चार उम्मीदवार आजमाएंगे अपनी किस्मत, 17 को वोटिंग
Next Article माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट करेगी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट करेगी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?