ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिनेश विजन के साथ हॉरर कामेडी फिल्म ला रहे आयुष्मान, सामंथा बन सकती हैं जोड़ीदार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

दिनेश विजन के साथ हॉरर कामेडी फिल्म ला रहे आयुष्मान, सामंथा बन सकती हैं जोड़ीदार

By Sonu Sahu
Published: November 24, 2022
Share
SHARE

अभिनेता आयुष्मान खुराना लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। वह एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अब उन्होंने दिनेश विजन की एक फिल्म साइन कर ली है। खुद आयुष्मान ने अपनी इस फिल्म के बारे में बातचीत की है और बताया है कि इसके जरिए वह दर्शकों को कॉमेडी का डोज देंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान और फिल्म निर्माता दिनेश साथ में एक कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान के साथ लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु नजर आ सकती हैं और फिल्म का नाम वैम्पायर हो सकता है। आयुष्मान ने कहा, दिनेश विजन और अमर कौशिक एक डरावनी फिल्म बना रहे हैं, जो बहुत ही रोचक और पेचीदा होगी। यह भारतीय दर्शकों के लिए एकदम नई फिल्म होगी। हम जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

रिपोर्टों के मुताबिक, वैम्पायर राजस्थान की एक लोककथा पर आधारित होगी, जिसमें आयुष्मान पिशाच की भूमिका निभाएंगे और सामंथा एक राजकुमारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। एक तो फिल्म में दोनों की जोड़ी पहली बार दर्शकों को देखने को मिलेगी और दूसरा आयुष्मान को पहली बार किसी ऐसी भूमिका में देखना दिलचस्प होगा। दिनेश और अमर कौशिक इससे पहले भी इसी तरह की स्त्री, रूही और भेडिय़ा जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

2008 में आई फिल्म भूतनाथ ने हॉरर के मायने बदल दिए। इसमें पहली बार भूत को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया था। भूल भुलैया, नानू की जानू, गो गोवा गॉन और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों ने भी दर्शकों को डराने के साथ-साथ हंसाया है। आयुष्मान को पिछली बार फिल्म डॉक्टर जी में देखा गया, लेकिन उनकी यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। आयुष्मान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह एन एक्शन हीरो को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वह जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। यह फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा आयुष्मान फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से जुड़े हैं।

दिल्ली सरकार ने एक लाख से ज्यादा के खाते में डाले 5-5 हजार रुपये, कुल 2.10 लाख श्रमिकों को होगा लाभ
देशभर में हाहाकार मचाने वाला बर्ड फ्लू क्या इंसानों को भी हो सकता है? वैज्ञानिकों ने दिया यह जवाब
अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्यालय, महानिरीक्षक पंजीयन ने सभी कलेक्टरों को जारी किया पत्र
वक्फ कानून संशोधन : मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़के सीएम साय, बंगाल की सीएम ममता को दे डाली नसीहत
विधायक देवेन्द्र यादव ने देवांगन समाज को दी बड़ी सौगात… जल्द बनेगा समाज का भवन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सपा अध्यक्ष का बड़ा एलान, कहा- जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ूंगा सपा अध्यक्ष का बड़ा एलान, कहा- जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ूंगा
Next Article नेताओं के एक से ज्यादा जगह से चुनाव लडऩे पर लगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका सुप्रीम फैसला: कोर्ट बनाएगी नई संविधान पीठ, बहुविवाह और निकाह-हलाला पर पाबंदी की मांग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?