ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऐसा दिखेगा अयोध्या का भव्य राम मंदिर, प्रस्तावित मॉडल की फोटो जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ऐसा दिखेगा अयोध्या का भव्य राम मंदिर, प्रस्तावित मॉडल की फोटो जारी

By @dmin
Published: August 4, 2020
Share
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
SHARE

अयोध्या (एजेंसी)। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त यानी बुधवार को विशेष मुहूर्त में भूमि पूजन करेंगे। इस बेहद ही खास मौके के लिए अयोध्या को पूरी तरह से सजा दिया गया है और सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। भूमि पूजन के साथ ही सबके जहन में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर राम मंदिर दिखेगा कैसे? इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने।
ट्रस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के प्रस्तावित मॉडल के कुछ चित्र साझा किए गए हैं। मंगलवार को ट्रस्ट ने इन तस्वीरों को जारी करते हुए लिखा, ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर विश्व में भारतीय स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण होगा। श्री राम जन्मभूमि मंदिर भव्यता और दिव्यता की अद्वितीय कृति के रूप में विश्व पटल पर उभरेगा। ट्रस्ट ने कुल आठ तस्वीरें जारी की हैं। इसमें मंदिर के मॉडल के साथ ही मंदिर के अंदर और बाहर के स्वरूप की तस्वीरें हैं।

Contents
  • साढ़े तीन साल में बनकर तैयार होगा मंदिर
  • मंदिर परिसर में 45 एकड़ में बनेगा राम कथा कुंज

श्री राम जन्मभूमि मन्दिर विश्व में भारतीय स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण होगा।

जन्मभूमि मन्दिर के प्रस्तावित मॉडल के कुछ चित्र।

Shri Ram Janmbhoomi Mandir will be a unique example of Indian architecture.

Here are some photos of the proposed model.

जय श्री राम! Jai Shri Ram! pic.twitter.com/8kJ4qEYah2

— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 4, 2020

ट्रस्ट द्वारा जारी की गई तस्वीर विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रस्तावित मॉडल से मिलती-जुलती है। हालांकि इसमें काफी बदलाव किया गया है। शुरुआत में ही वीएचपी ने दावा किया था कि हमारे ही मॉडल के अनुसार राम मंदिर का निर्माण होगा। ट्रस्ट ने तस्वीरों को जारी कर बताने की कोशिश की है कि बन जाने के बाद भव्य राम मंदिर किस तरह दिखेगा।

श्री राम जन्मभूमि मन्दिर विश्व में भारतीय स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण होगा।

जन्मभूमि मन्दिर के प्रस्तावित मॉडल के कुछ चित्र।

Shri Ram Janmbhoomi Mandir will be a unique example of Indian architecture.

Here are some photos of the proposed model.

जय श्री राम! Jai Shri Ram! pic.twitter.com/8kJ4qEYah2

— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 4, 2020

साढ़े तीन साल में बनकर तैयार होगा मंदिर

बता दें कि 18 जुलाई को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल में बदलाव का फैसला किया गया था। पहले मंदिर की ऊंचाई 128 फीट तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 161 फीट कर दिया गया। इसके अलावा पहले गर्भगृह के पास तीन गुबंद बनाने की बात थी, लेकिन नए मॉडल में पांच गुबंद हैं। राम मंदिर करीब साढ़े तीन साल में बनकर तैयार होगा।

मंदिर परिसर में 45 एकड़ में बनेगा राम कथा कुंज

राम जन्मभूमि मंदिर के चार द्वार होंगे जो चारों दिशाओं में खुलेंगे। मंदिर में कुल तीन तल होगा। राम मंदिर परिसर में रामकथा कुंज 45 एकड़ में बनेगा। साथ ही साथ ही मंदिर परिसर में धर्मशाला और गौशाला बनाने का भी प्रस्ताव है। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए कई वर्षों से पत्थर इक_ा कर अयोध्या में रखा गया है। काफी की तराशी की जा चुकी है। पुराने पत्थरों की सफाई के लिए दिल्ली की एक कंपनी को जिम्मा दिया गया है।
बता दें कि राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए 5100 कलश तैयार किए गए हैं। आज और कल अयोध्या में उन कलशों में दीप जलाए जाएंगे। मुख्य पूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही निर्धारित शुभ मुहूर्त में करेंगे। यह मुहूर्त 32 सेंकेड का है, जो मध्याह 12 बजकर 44 मिनट आठ सेकेंड से लेकर 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकेंड के बीच है। बताया गया कि षोडश वरदानुसार 15 वरद में ग्रह स्थितियों का संचरण शुभ और अनुकूलता प्रदान करने वाला है।

Durg Crime : वकील ने किया अपनी ही टाइपिस्ट से रेप, वीडियो भी बनाया, वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
तीसरी लहर में बच्चों के कहर की बात गलत, ऐसी कोई स्टडी नहीं है: एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया
अटल बिहारी से पहले इन प्रधानमंत्रियों पर बन चुकी हैं फिल्में, खूब बटोरी थीं सुर्खियां
बीजापुर में एक-एक लाख के दो इनामी समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इस साल अब 45 माओवादियों ने किया सरेंडर
राधिका खेड़ा मामले में जवाब तैयार करने में जुटी पीसीसी, एआईसीसी ने मांगा था 24 घंटे के भीतर जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 288 # 04 August 2020
Next Article IPL 2020: Today can be announced new sponsors चीनी मोबाइल कंपनी वीवो नहीं होगी आईपीएल की स्पॉन्सर, विरोध के बाद बदला फैसला

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?