रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़े चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। शहर में अलग अलग जगहों पर चोरी करने वाले इन बदमाशों से पुलिस ने 50 बाइक बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 12 चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों में एक नाबालिग भी शामिल हैं। शातिर चोरों ने शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इनमें टिकरापारा से 36 और डीडी नगर थाना क्षेत्र से 14 बाइक जब्त की गई है।
राजधानी में लगातार बढ़ रही चोरी की बढ़ रही वारदातों को देखते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने टीम गठन किया है। इस दौरान 2 आरोपी टिकरापारा थाने क्षेत्र में दोपहिया वाहन बेचने के फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से बाइक चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की घटना को कुबूल किया है। इससे आरोपियों ने कुछ बाइक को ओडिशा में बेच दिए थे। ओडिशा के चंदाहंडी और सीनापाली से बरामद किया गया है। जब्त मशरुका की कीमत 30 लाख रुपए है।
इन चोरों ने रायपुर शहर के अलग-अलग स्थानों से कुल 36 बाइक चोरी करना बताया। आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी के कुछ बाइक को ओडिशा, धमतरी और रायपुर में तरुण सेन, तोषण उर्फ लस्सु कोसले, चरण दास सतनामी और दिनेश कुमार निषाद के पास बेचना बताया। कुछ गाड़ियों को अलग-अलग जगहों में छिपाकर रखना बताया। चोरी की बाइक खरीदने वाले आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 36 बाइक समेत कुल जब्त सामान 21 लाख रुपए है। दीपक बारले, तिलक वैष्णो, तुकाराम साहू, राकेश बाग, तरुण सेन, तोषण, चरणदास, दिनेश कुमार निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं डीडी नगर थाने क्षेत्र में भी पुलिस इसी प्रकार की कार्रवाई की है। एक नागालिग के साथ गोपाल बाघ,भोजराज तांडी और गोरेखा मुगरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की कुल 14 बाइक जुमला लगभग 9 लाख रुपए जब्त किया गया है।




