ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अयोध्या: 39 माह में मंदिर निर्माण का बन रहा प्लान, एक हजार साल तक अक्षुण्ण रहेगी भव्यता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अयोध्या: 39 माह में मंदिर निर्माण का बन रहा प्लान, एक हजार साल तक अक्षुण्ण रहेगी भव्यता

By @dmin
Published: October 31, 2020
Share
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
SHARE

अयोध्या (एजेंसी)। राममंदिर निर्माण समिति की बैठक सर्किट हाउस में पीएम मोदी के सलाहकार रहे नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक हजार साल तक अक्षुण्ण रहने वाले राममंदिर व उसकी भव्यता को लेकर करीब तीन घंटे तक मंथन किया गया।

मिश्र ने अब तक हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, साथ ही इंजीनियरिंग संस्थान समेत टाटा व एलएंडटी के विशेषज्ञों के प्रजेंटेशन देखकर आगे के कार्यों को लेकर रणनीति बनाई। मंदिर निर्माण के छोट-छोटे पहलुओं पर वृहद चर्चा भी हुई। बैठक में इस बात पर भी विचार हुआ कि कैसे मंदिर का निर्माण 39 माह में पूरा किया जा सकता है।
राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को एलएंडटी सहित आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञों के साथ राममंदिर निर्माण के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। बैठक में पहली बार टाटा कंपनी के विशेषज्ञ इंजीनियरों को भी बुलाया गया था और उनसे भी राम मंदिर निर्माण के विषय में राय ली गई। राममंदिर निर्माण किस तरह से 39 माह में पूरा कर लिया जाए, इसको लेकर खाका खींचा गया।
बैठक में तकनीकी विशेषज्ञों ने राममंदिर की भव्यता व उसकी मजबूती को लेकर प्रजेंटेशन भी दिया। बैठक के बाद ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण समिति की दो दिन तक बैठक चलेगी। शुक्रवार को पहली बैठक हुई और शनिवार को एक बार फिर बैठक होगी।

वैज्ञानिक मानकों को पूरा करने की तैयारी
देश और विश्व के राम भक्तों को ट्रस्ट से अपेक्षा है कि राम मंदिर लगभग 1000 वर्षों तक सुरक्षित रहे, इसलिए निर्माण में इसके वैज्ञानिक मानकों को पूरा करने की पूरी तैयारी चल रही है। बैठक में विशेषज्ञों की राय ली गई। ट्रस्ट किसी जल्दबाजी में नहीं है, इस समय सबसे ज्यादा ध्यान राममंदिर के तकनीकि पक्ष, उसकी मजबूती व भव्यता पर केंद्रित किया जा रहा है।

आज की होगी अहम बैठक
सर्किट हाउस में शनिवार को भी बैठक होगी, इसमें टाटा कंस्ट्रक्शन कंपनी व एलएंडटी के इंजीनियर भी शामिल होंगे। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र तीन दिन के अयोध्या दौरे पर हैं। इस दौरान वे राममंदिर निर्माण को लेकर विभन्न पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं।

दुनिया को बचाने इस खोज का हिस्सा बने, एंड पिक्चर्स पर देखे ‘कार्तिकेय 2’ का प्रीमियर
भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी के मामले में निलंबित हुए पटवारी ने की खुदकुशी… सुसाइड नोट में लिखा निर्दोष हूं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट
दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा उपचुनाव: भाजपा की करारी हार… 51 हजार मतों से जीतीं कलाबेन डेलकर, महाराष्ट्र के बाहर शिवसेना की पहली सांसद
ग्लोबल चौक और सड़क चौड़ीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण… राजधानी के नागरिकों को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ विवाह के लिए किया गया धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ विवाह के लिए किया गया धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं
Next Article भारत-अमेरिका की दोस्ती देख फिर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, इमरान बोले- कभी भी भड़क सकता है कश्मीर भारत-अमेरिका की दोस्ती देख फिर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, इमरान बोले- कभी भी भड़क सकता है कश्मीर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?