ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर बोखी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर बोखी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Poonam Patel
Published: June 3, 2026
Share
नशामुक्त जीवन का लिया संकल्प, लोकगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया जनजागरूकता का संदेश
नशामुक्त जीवन का लिया संकल्प, लोकगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया जनजागरूकता का संदेश
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जशपुर जिले के ग्राम पंचायत बोखी में अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज को नशे से मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति संबंधी नारों एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। जशपुर लोक संगीत अकादमी द्वारा लोकगीत, नागपुरी नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि सामाजिक संदेश भी प्रभावी ढंग से पहुंचाया।

इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों ने तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों को सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध तथा तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग से संबंधित कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उप संचालक समाज कल्याण धर्मेन्द्र कुमार साहू सहित विभागीय अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की।

इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण समुदाय में नशामुक्ति, स्वास्थ्य संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ, जो नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की अंतिम रिहर्सल की गई, एडीएम एक्का ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिका
लगातार चौथे दिन एक लाख से कम केस… बीते 24 घंटों में 1.34 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 3,403 की मौत
इस बार प्राकृतिक रंगों से रंगीन होगी होली : स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही है प्राकृतिक गुलाल का निर्माण
छत्तीसगढ़ में साकार हो रहा है संत बाबा गुरू घासीदास का ‘मनखे-मनखे एक समान‘ का संदेश : मोहम्मद अकबर
डीएवी स्कूल में मना शिक्षक दिवस: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए मार्गों पर चलने का ले संकल्प-प्रियंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण की नई मिसाल रायगढ़ में पहली बार समुदाय-आधारित फोस्टर केयर के तहत बालक को मिला पारिवारिक संरक्षण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?