ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जागरूकता शिविर: तालाबों, नालों और नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर दिया जोर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

जागरूकता शिविर: तालाबों, नालों और नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर दिया जोर…

By Sonu Sahu
Published: January 3, 2023
Share
SHARE

राजिम। गरियाबंद जिले के वन परिक्षेत्र पाण्डुका में छत्तीसगढ़ राज्य कैम्पा योजनांतर्गत वन मितान प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू उपस्थित थी। विशेष अतिथि रजनी सतीश चौरे जनपद पंचायत सदस्य सभापति वन स्थायी समिति छुरा, बुलाकी साहू उप सरपंच पोंड़, मेवाराम साहू अध्यक्ष संयुक्त वन प्रबंधन समिति कुकदा उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पाण्डुका और सरकड़ा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वन परिक्षेत्र अधिकारी तरुण तिवारी ने कार्यक्रम की भूमिका और उद्देश्य से अवगत कराया और अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लक्ष्मी साहू ने छात्र-छात्राओं को वन मितान के रूप में परिभाषित करते हुए फलदार पौधों के रोपण के लिए बच्चों को प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने गांव के तालाबों एवं आसपास बहने वाले नालों और नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया।

विशेष अतिथि रजनी चौरे ने वनों के दैनिक जीवन में महत्व, वन संरक्षण एवं वनों पर निर्भरता, लघु वनोपज से ग्रामीणों को अर्थिक लाभ एवं जीवन स्तर में सुधार आदि विषयों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को वन संरक्षण एवं वृक्षारोपण की शपथ दिलाई।

इस दौरान विद्यार्थियों को वन भ्रमण के लिए ऑक्सीवन वृक्षारोपण ले जाया गया। जहां विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधों जिसमें नीम, जामुन, बेर, हर्रा, बहेड़ा, आंवला, पीपल, बरगद, मीठी तुलसी, शतावर, बज़दंती आदि के औषधीय गुणों के बारे में बताया गया। भारत में पाए जाने वाले सर्प की प्रजातियों, खाद्य श्रृंखला, जल चक्र, मृदा जल संरक्षण, जंगली हाथियों या वन्यप्राणियों से बचाव के उपाय, उनके रहवास एवं सुरक्षा के विषय में विस्तार से बताया गया।

Breaking News : सैफ अली खान पर हमला करने वाला दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पकड़ाया, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से आरपीएफ ने पकड़ा
Breaking News : सुपेला अंडरब्रिज के विरोध में बैठे व्यापारियों से मिले सांसद बघेल, इंजीनियर के साथ चर्चा कर सुलझाई समस्या
तेजी से पैर पसार रहा पीलिया, अस्पतालों में बढ़े मरीज
मरवाही में कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव की बड़ी जीत… प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा सरकार के विकास की जीत
वन मितान जागृति कार्यक्रम: वन संरक्षण के प्रति बढ़ी जागरूकता, अब तक 34 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पावर हाउस मछली मार्केट का नाम मो गफ्फार के नाम पर रखने पर आपत्ति, शहीद विक्रम मांझी के नाम पर रखने की मांग
Next Article Durg Breaking : शराब के लिए आए दिन घर पर करता था विवाद, तंग माता-पिता व भाई ने कर दी हत्या

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?