ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फलों का सेवन करते समय इन 5 गलतियों को करने से बचें, नहीं होगा नुकसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

फलों का सेवन करते समय इन 5 गलतियों को करने से बचें, नहीं होगा नुकसान

By Sonu Sahu
Published: August 7, 2023
Share
SHARE

जब फिटनेस और स्वास्थ्य की बात आती है तो फल हर किसी के लिए पोषण का पसंदीदा स्रोत होते हैं। हालांकि, कई लोग अनजाने में इनके सेवन के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में आइये आज हम आपको फलों का सेवन करते समय होने वाली 5 सामान्य गलतियां बताते हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए।

Contents
  • रात को फल खाने से बचें
  • फलों का जूस न बनाएं
  • फलों को काटने के बाद देर तक बाहर न रखें
  • फल खाने के तुरंत बाद पानी न पीये
  • ठंडे फल खाने से बचें

रात को फल खाने से बचें

ज्यादातर लोग रात के समय फल खा लेते हैं, जो गलत है। रात का खाना हल्का होना चाहिए और खाने से ठीक पहले फल खाना कई तरह से नुकसानदेह हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इनमें मौजूद प्राकृतिक शुगर आपको लंबे समय तक जगाए रख सकती है क्योंकि यह ऊर्जा के स्तर को बढ़ाती है। इस कारण रात की बेहतर नींद के लिए सोने से कम-से-कम 2 से 3 घंटे पहले ही फल खा लें।

फलों का जूस न बनाएं

जब आप किसी भी फल का जूस निकालते हैं तो उसकी सारी प्राकृतिक शुगर गिलास में रह जाती है और उसका फाइबर और छिलके वाले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके बाद जब आप जूस को पीते हैं तो यह आपको अग्नाश्य पर जल्द-से-जल्द चीनी को संसाधित करने के लिए दबाव डाल सकता है। इससे बचाव के लिए या तो साबुत फल खाए या फिर जूस में 50 प्रतिशत पानी मिलाकर पीये।

फलों को काटने के बाद देर तक बाहर न रखें

कुछ लोग फल को काटकर रख देते हैं और फिर लंबे अंतराल के बाद उन्हें खाते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। जब आप फल काटते हैं तो ऑक्सीकरण तुरंत शुरू हो जाता है। इससे उनमें पोषण कम हो जाता है और वे तापमान और हवा से जल्दी खराब हो सकते हैं। इस कारण जब भी आपको फल खाना हो उसी वक्त ही उन्हें काटें। इससे उनमें पोषण बरकरार रहेगा।

फल खाने के तुरंत बाद पानी न पीये

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि फल खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि यह शरीर के श्च॥ स्तर को बिगाड़ता है और पाचन समस्याओं का कारण बनता है। इसके कारण आपका पेट फूला हुआ भी महसूस हो सकता है या गैस और अम्लता का अनुभव हो सकता है क्योंकि फल खाने के बाद पानी पीने से पाचन धीमा हो जाता है। इससे बचाव के लिए फल खाने के कम-से-कम 20 से 25 मिनट बाद पानी पीये।

ठंडे फल खाने से बचें

ज्यादातर लोगों को ठंडे फल खाना पसंद होता है। हालांकि, इन्हें सीधे फ्रिज से बाहर निकालकर खाना हानिकारक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ठंडे फल खाने से शरीर को एक छोटा-सा झटका लगता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में बाधा होती है, त्वचा रूखी होती है और ब्रेन फॉग भी हो सकता है।इनसे बचाव और अधिकतर लाभ पाने के लिए कमरे के तापमान वाले फलों का सेवन करें।

अवैध अतिक्रमण कर व्यापार करने वालों को निगम की चेतावनी, पावर हाउस में की गई जब्ती की कार्रवाई
बाघ की मौत पर सरकार का एक्शन, बैकुंठपुर के फॉरेस्ट रेंजर को नोटिस, फॉरेस्ट गार्ड व वनपाल निलंबित
Nisar: कल लॉन्च होगा निसार मिशन, दुनिया के सामने दिखेगी भारत की अंतरिक्ष तकनीक की ताकत
shreekanchanpath 15 # 27 October 2024
पीएम मोदी ने किया सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा, परियोजना की टीम से की बातचीत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 295 # 07 August 2023
Next Article CG News : कांकेर में नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, कई वारदातों में रह शामिल… पांच लाख का था इनाम

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?